Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:मुम्बई से परिवार सहित लौटे व्यक्ति की बीमारी से मौत..पत्नी व बच्चे कोरोना पाज़िटिव निकले.!

फतेहपुर:मुम्बई से परिवार सहित लौटे व्यक्ति की बीमारी से मौत..पत्नी व बच्चे कोरोना पाज़िटिव निकले.!
सांकेतिक फ़ोटो-साभार-गूगल।

मुम्बई से अपनी पत्नी, बेटे व बेटी संग वापस लौटे एक व्यक्ति की बीते 11 जून को इलाज़ के दौरान मौत हो गई..उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।हालांकि पत्नी और दोनों बच्चों की रिपोर्ट पाज़िटिव आई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:एक परिवार के ऊपर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पति की मौत हुई लेकिन उसकी पत्नी और दोनों बच्चे उसको अंतिम बार देख भी नहीं पाए क्योंकि वह तीनों कोरोना पाज़िटिव होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं।

ये भी पढ़े-कोरोना:पति पत्नी और बच्चे सहित शनिवार को मिले चार नए पाज़िटिव..आँकड़ा पहुँचा 96..!

जानकारी के अनुसार खजुहा विकास खण्ड के रजीपुर गाँव में रहने वाला एक 40 वर्षीय व्यक्ति अपनी पत्नी, बेटी व बेटे के साथ मुंबई में रहकर जीवकोपार्जन करता था।मुम्बई में ही उसकी तबियत ख़राब हुई तो एक एम्बुलेंस किराए पर करके वह बीते सात जून की रात अपनी पत्नी व बच्चों संग गाँव लौट आया।अगले दिन ग्राम प्रधान ने सरकारी एम्बुलेंस से इलाज़ के लिए बिंदकी के स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में भी उसकी हालत में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने प्रयागराज हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।इधर उसके साथ आई पत्नी व बच्चों को नेवलापुर क्वारन्टीन सेंटर भेज दिया गया जहां से सभी के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए थे तीनों की रिपोर्ट गुरुवार को पाज़िटिव आई।

ये भी पढ़े-कोरोना की चपेट में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफ़रीदी..हालत गम्भीर..!

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

प्रयागराज के कोविड हॉस्पिटल में व्यक्ति की कोरोना जाँच हुई जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।अस्पताल प्रशासन ने घर वालों को इसकी जानकारी दी।जिसके बाद परिजन उसे वहां से निकालकर इलाज़ के लिए कानपुर जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

लेक़िन सबसे बड़ी हैरत की बात यह है कि पत्नी और बच्चों का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव निकला जबकि उन्ही के साथ आए व्यक्ति का निगेटिव।और उसी की मौत भी हो गई।जिस तरह से वह बीमार था उसका इम्युनिटी सिस्टम एकदम कमजोर रहा होगा।लेक़िन जाँच में रिपोर्ट निगेटिव आने की बात कही जा रही है।इसको लेकर लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं भी हैं।

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

ये भी पढ़े-क्या फ़िर से हो जाएगा सम्पूर्ण लॉकडाउन..पीएम मोदी इस दिन करेंगे मुख्यमंत्रियो के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए बात..!

रजीपुर के ग्राम प्रधान शिवशंकर ने बताया कि व्यक्ति मुम्बई से बीमार हालत में लौटा था।उसकी प्रयागराज में कोरोना जाँच हुई थी जो निगेटिव आई है।डॉक्टरों ने बताया था कि डेंगू था जिसकी वजह से शरीर की प्लेटलेट्स कम हो गई और उसकी मौत हो गई।

व्यक्ति के परिवार के सम्पर्क में आने वाले व्यक्तियों के भी सैम्पल जाँच के लिए भेजे गए थे लेकिन उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

ग्राम प्रधान द्वारा जानकारी दी गई पत्नी और बच्चों के अंदर किसी भी तरह के लक्षण नहीं हैं।लेक़िन रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद प्रशासन द्वारा उन्हें ज़िले में बने कोविड L1 हॉस्पिटल थरियांव में भर्ती कराया गया है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us