Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में दर्दनाक हादसा गंगा नहाने गए सात लोग नदी में डूबे

Fatehpur News:फतेहपुर में दर्दनाक हादसा गंगा नहाने गए सात लोग नदी में डूबे
Fatehpur News: गंगा नदी (फाइल फोटो)

यूपी के फतेहपुर ज़िले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, गंगा नदी में स्नान करने गए सात लोग गहरे पानी में जानें की वज़ह से डूब गए.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Ganga River Accident Husainganj Thana Latest News

Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर ज़िले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया है. ज़िले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मातिनपुर गाँव में गंगा नहाने गए सात लोग नदी में डूब गए.प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 6 लोगों को ग्रामीणों औऱ गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. जिनमें से 4 की पानी में डूबने की वज़ह से मृत्यु हो गई है.जबकि दो का इलाज़ जारी है. अब तक एक लोग का पता नहीं चल सका है. उसकी तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं.मृतकों में लड़कियां भी शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार मातिनपुर गाँव निवासी अमीरे पुत्र अलीहसन के यहां सीबा की 8 जून को शादी थी.इसी समारोह में शामिल होने के लिए आए रिश्तेदार मंगलवार दोपहर गंगा नहाने के लिए चले गए. कुल सात लोग गंगा नहाने गए हुए थे.

जिनमें चार लड़कियां औऱ तीन युवक शामिल थे. मृतकों में तीन युवक औऱ एक युवती शामिल है. मृतकों में शामिल ज़ैनब (16) पुत्री ताहिर हुसैन निवासी अल्लीपुर बहेरा थाना हथगाम की शिनाख्त हो गई है. आमरीन (20) निवासी बाकरगंज सदर कोतवाली का इलाज़ हुसैनगंज स्वास्थ्य केंद्र में जारी है.

बताया जा रहा है कि मृतका ज़ैनब नहाते वक़्त डूबने लगी थी, ज़ैनब को बचाने के चक्कर में एक एक करके सातों लोग डूबते चले गए. फ़िलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन की टीमें डटीं हुईं हैं, राहत बचाव कार्य जारी है.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us