Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:प्रधानी के चुनाव में बंटने जा रही थी साड़ियां और रुपए.बोलेरो सहित तीन को पुलिस ने दबोचा।

प्रतीकात्मक फोटो:फ़तेहपुर के चुरयानी गांव जा रही थी साड़ियां

यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवार वोटरों को लुभाने के लिए नए नए हथकंडे अपना रहे हैं।कहीं शराब तो कहीं मिठाईयां बांटी जा रही है। ऐसा ही एक मामला फ़तेहपुर के गांव का है जहां गांव में बांटने के लिए साड़ियां और रूपए जा रहे थे।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की पूरी रिपोर्ट..UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News

UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News: फ़तेहपुर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवार हर हथकंडे अपना रहे हैं।कहीं शराब तो कहीं मिठाई भी बांटी जा रही हैं। ऐसा ही मामला शनिवार को जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र का है जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने वोटरों को बांटने के लिए ले जाई जा रही साड़ियों सहित नकदी को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरयानी गांव में साड़ियां बाटने के लिए वहां का उम्मीदवार गुलाब कुशवाहा अपने रिश्तेदार दिनेश कुशवाहा और ननकू पासवान के साथ साड़ियां लेकर जा रहा था। बाँदा कानपुर मार्ग के जोनिहां चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। 

बिंदकी कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि बोलेरो गाड़ी में 220 साड़ियां रखी थीं और उनके अंदर 50-50 रुपये के नोट रखे थे जो कि कुल मिलाकर 8 हज़ार थे। चेकिंग के दौरान जब तलाशी ली गई तब इसको पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्तियों पर आचार संहिता के उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है साथ ही बोलेरो गाड़ी को सामान सहित सीज कर दिया गया है। जानकारी के के अनुसार तीनों व्यक्तियों को निजी मुचलके में छोड़ दिया गया है। आपको बता दें कि चुरयानी गांव में गुलाब कुशवाहा प्रधानी का दावेदार है।

11 Apr 2021 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Latest News

पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
श्रावण पुत्रदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है. संतान सुख की कामना करने वाले दंपतियों...
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे
Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

Follow Us