Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:कपड़ो से लदे कंटेनर में भरा था गाँजा पुलिस ने पकड़ा यहां होनी थी सप्लाई

Fatehpur news:कपड़ो से लदे कंटेनर में भरा था गाँजा पुलिस ने पकड़ा यहां होनी थी सप्लाई
Fatehpur news:गाँजे के साथ पुलिस हिरासत आरोपी ड्राइवर।

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत नेशनल हाइवे पर एक कंटेनर में लदी हुई गांजे की बड़ी ख़ेप को पुलिस ने पकड़ लिया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:शुक्रवार देर रात लखनऊ एसटीएफ,नारकोटिक्स औऱ स्थानीय पुलिस (fatehpur police) के संयुक्त ऑपरेशन में गाँजे की बड़ी ख़ेप पुलिस ने बरामद की है।पकड़े गए गाँजे की क़ीमत 21 लाख आँकी जा रही है।गाँजा एक कपड़े से लदे बॉडी बन्द कंटेनर में उड़ीसा से हरियाणा जा रहा था।fatehpur news

थरियांव थाना क्षेत्र के हँसवा पुलिस चौकी के पास नेशनल हाइवे पर चेकिंग के दौरान गाँजा पकड़ में आया है।बताया जा रहा है कि लखनऊ एसटीएफ को ज़रिए मुखबिर सटीक सूचना मिली थी कि गाँजे की बड़ी ख़ेप उड़ीसा से हरियाणा जा रही है।इसी आधार पर रात को लखनऊ एसटीएफ के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार तिवारी मय टीम, हँसवा पुलिस चौकी इंचार्ज विंध्यवासिनी तिवारी मय टीम औऱ नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी ज्ञान प्रकाश मय टीम के गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान एक बॉडी बन्द कंटेनर जिसके अंदर रेडीमेड पकड़े लदे हुए थे उसकी तलाशी लेने पर गाँजे के बंडल पकड़ में आ गए।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि कंटेनर के ड्राइवर धीरेंद्र यादव निवासी परतासपुर थाना बिथरी जिला रायबरेली को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि 64 बंडलों में 320 किलोग्राम गाँजा मिला है।जिसकी क़ीमत क़रीब 21 लाख है।

बताया जा रहा कि पकड़े गए कंटनेर के ड्राइवर ने पहले विशाखापत्तनम से रेडीमेड पकड़े लादे, इसके बाद उसने उड़ीसा के जंगलों से गाँजा लादा।ड्राइवर ने बताया कि गाँजे को हरियाणा पहुंचाना था इसके लिए उसे 20 हज़ार रुपये मिलते।इस गांजे का मुख्य तस्कर कौन है इसके बारे में ड्राइवर ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उसे इसके बारे में कुछ नहीं मालूम है।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us