Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा..बबलू बाबा ने महज़ 20 हज़ार रुपयों के लिए कर दी थी हत्या..!

फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा..बबलू बाबा ने महज़ 20 हज़ार रुपयों के लिए कर दी थी हत्या..!
फतेहपुर।पूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा आरोपी(लाल घेरे में) गिरफ्तार।

थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गाँव में बीते 28 मई की रात हुई पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह यादव की हत्या का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:क़रीब एक महीने बाद थरियांव पुलिस और एसओजी के संयुक्त प्रयासों से फरीदपुर गाँव में हुए पूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा हो गया है।हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में पूर्व ग्राम प्रधान की गोलीमार कर हत्या..!

जानकारी के अनुसार फरीदपुर गाँव निवासी कुलदीप यादव उर्फ़ बबलू बाबा ने अपने तीन बीघे खेत 10 हज़ार रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से तीस हज़ार रुपयों में मृतक शिवशंकर की बेटी शकुंतला उर्फ मैना को रेहन(पटौता) में दी हुई थी।लेकिन एक साल बीतने के बाद ही आरोपी कुलदीप ने अपने खेत बिना रुपए लौटाए वापस ले लिए।जिसके चलते पूर्व प्रधान शिवशंकर और आरोपी कुलदीप के मध्य विवाद हुआ।शिवशंकर अपनी बेटी के शेष 20 हज़ार रुपयों की माँग लगातार कुलदीप से करता था जिसको लेकर अक्सर विवाद होता था।इसी बात की खुन्नस में बीते 28 मई की रात क़रीब 12 बजे आरोपी ने मौका देखकर शिवशंकर की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी और चुपचाप फ़रार हो गया था।

उलझ गई थी हत्या की गुत्थी..

पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह यादव की हत्या की गुत्थी बुरी तरह उलझी हुई थी।मृतक के पुत्र चमन द्वारा अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।लेकिन घटना वाली रात के अगले दिन ही दोपहर बाद मृतक की पत्नी राजरानी द्वारा वर्तमान ग्राम प्रधान जयसिंह उनके भाई भाई शेर सिंह, नरपतसिंह व गाँव के ही उदय के ऊपर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दे दिया गया था।पुलिस ने चारों को थाने में रहकर कई दिनों तक पूछताछ की थी।लेकिन कोई ठोस सबूत न मिलने के चलते इन सभी को थाने से ही छोड़ दिया था।शुरू में पुलिस के शक के सुई परिवारीजनों पर ही घूम रही थी।घर वालो से अलग अलग कर कई राउंड की पूछताछ हुई थी।लेकिन कुछ हासिल नहीं हो पाया था।इसके बाद पुलिस ने मृतक की गाँव और क्षेत्र की पुरानी रंजिशों की तह तक जाकर छानबीन शुरू की।दर्जनों मोबाइल नम्बरों को पूरी डिटेल पुलिस ने निकलवाई गाँव के कई  लोगों से पुलिस ने पूछताछ की।जिसके बाद पुलिस की जानकारी में ये खेती वाला विवाद सामने आया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड-राजनीतिक षणयंत्र में उलझ गई हत्या की गुत्थी..साध्वी की चौखट पर पहुँचे सैकड़ो ग्रामीण..!

थानाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी कुलदीप उर्फ़ बबलू बाबा घटना कारित करने के बाद छिपकर ललौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत सीमेंट वाले ईंट बनाने का काम करने लगा था।मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म क़बूल करते हुए पूरी बात बताई।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us