Fatehpur News:फतेहपुर में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश.धर्म विशेष के धार्मिक स्थल को आराजक तत्वों ने तोड़ा
On
यूपी के फतेहपुर में होली के मौक़े पर आराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है. धर्म विशेष के धार्मिक स्थल को रातों रात तोड़ कर उसमें धार्मिक नारे लिख दिए. पुलिस ने मुकदमा लिख जाँच शुरू कर दी है. साथ ही टूटे हुए स्थल का प्रशासन ने पुनः निर्माण कार्य कराया है. Fatehpur News
Fatehpur News:आपसी भाई चारे एवं सौहार्द के लिए जाना जाने वाला फतेहपुर कुछ अराजक तत्वों के चलते बदनाम हो रहा है.शांति क्षेत्र से विख्यात जनपद फतेहपुर में होली के अवसर पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई.मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गाँव का है, जहाँ रात को अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा धर्म विशेष के धार्मिक स्थल को तोड़ दिया गया औऱ उसमें दूसरे धर्म के धार्मिक नारे लिख दिए.

बिंदकी सीओ योगेंद्र मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक स्थल के गिराए जाने की सूचना पर मौक़े पर पुलिस प्रशासन पहुँचा है.छतिग्रस्त स्थल का प्रशासन द्वारा पुनः निर्माण कराया जा रहा है.तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है.मौक़े पर शांति व्यवस्था क़ायम है.
Tags:
Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 09:32:52
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
