Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में सरकारी विद्यालय के 30 बच्चों ने ऐसा क्या खा लिया कि सभी बीमार हो गए

Fatehpur News:फतेहपुर में सरकारी विद्यालय के 30 बच्चों ने ऐसा क्या खा लिया कि सभी बीमार हो गए
Fatehpur News:स्वास्थ्य केन्द्र में बीमार बच्चे

फतेहपुर के खजुहा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय मण्डराव में सोमवार को स्कूल के 30 बच्चे अचानक बीमार हो गए.एक साथ बच्चों के बीमार होने से हड़कम्प मच गया.पढ़ें पूरी ख़बर. Fatehpur Latest News

Fatehpur Latest News Hindi:सरकारी प्राथमिक औऱ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का कैसा ख़्याल रखा जा रहा है, यह खबर उसे बताने के लिए काफ़ी है.अध्यापकों की लापरवाही का आलम यह है कि बच्चे स्कूल आने के बाद स्कूल से कहाँ जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं, क्या खा रहे हैं, इससे अध्यापकों का कोई लेना देना ही नहीं रहता.अक्सर मास्टर साहब लोगों की लापरवाही के चलते बेचारे नासमझ मासूम बच्चों की जिंदगी ख़तरे में पड़ जाती है. लेकिन उन्हें क्या उन्हें तो सरकार दे ही रही है तनख्वाह के रूप में मोटी रक़म कुर्सी तोड़ने के लिए! Fatehpur Food Poisoning News

मामला है खजुहा विकास खण्ड के मण्डराव प्राथमिक विद्यालय का है.जहाँ सोमवार को जेट्रोफा का फल (जंगली एरंडी) खाने से प्राथमिक विद्यालय के लगभग 30 बच्चे बीमार हो गए जिसके चलते हड़कंप मच गया.आनन-फानन में बीमार बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया मामले की जानकारी मिलने पर उप जिला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. Fatehpur News

जानकारी के अनुसार लगभग 30 बच्चे अचानक बीमार हो गए, कई बच्चों को उल्टी दस्त होने लगे. बच्चों की हालत देख हड़कंप मच गया.गंभीर हालत होने पर महेश, सौम्या,सलमान, आयुष, ललित,रजनी देवी,राधा देवी,श्रेया,रानी देवी सहित क़रीब 30 बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. Fatehpur Latest News

इस मामले में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विजय नारायण ने बताया कि विद्यालय के समीप ही जेट्रोफा का पेड़ है कुछ बच्चे जेट्रोफा का फल तोड़कर लाए. खुद खाया तथा बच्चों में बांट दिया जेट्रोफा का फल खाते ही बच्चे बीमार हो गए.Fatehpur Food Poisoning News

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने कहा कि जाँच में जेट्रोफा फल खाने से बच्चे बीमार हुए हैं,इसकी पुष्टि डाक्टर द्वारा की गई है.सभी बच्चों को बिंदकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था.सभी की हालत खतरे से बाहर है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us