Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फ़तेहपुर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग.कागजों में सुधर रही है जिले की व्यवस्था।

Fatehpur News: फ़तेहपुर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग.कागजों में सुधर रही है जिले की व्यवस्था।
ब्लैक से ऑक्सीजन खरीद कर सदर अस्पताल में लेके आते तीमारदार

फ़तेहपुर में आपदा के इस अवसर का कुछ लोग फायदा उठाने की कोशिश कर रहें हैं।कुछ दिनों पहले ही जिले के बाकरगंज के पास 90 ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को पकड़ा गया था।लेकिन उसके बाद इस गैस का क्या हुआ ये किसी को नहीं पता।पढ़ें ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग और अवस्थाओं की एक रिपोर्ट.(Fatehpur Latest News Today)

Fatehpur Latest News Today: फ़तेहपुर में भारी ऑक्सीजन की कमी से लोग इधर उधर भटकने को मजबूर हैं।कोरोनो(Corona Virus)की महामारी के इस दौर में कुछ लोग आपदा को अवसर में बदल रहें हैं।मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को हजारों में बेंचा जा रहा है।

जिले में जितने भी ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की सप्लाई करने वाली कम्पनियां हैं वो सप्लाई की आड़ में ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग कर रहीं हैं। वहीं जिला अस्पताल में हालात बद से बत्तर बने हुए हैं।कागजों में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर बताई जा रही हैं लेकिन भर्ती मरीज़ ब्लैक की ऑक्सीजन पर निर्भर हैं। उन्नाव के रहने वाले एक सख्स ने बातचीत के दौरान जिला अस्पताल की अवस्थाओं की पोल खोल दी।उसने बताया कि मेरा मरीज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है।उसको निमोनिया हो गया है।सदर अस्पताल में कभी पांच घण्टे कभी दस घण्टे ऑक्सीजन मिलती है। अपने मरीज को बचाने के लिए मजबूरी में बाहर से ब्लैक में सिलेंडर लाना पड़ रहा है।उसने बताया कि सिलेंडर के लिए मोबाइल से पेमेंट किया जाता है कोई रसीद भी नहीं दी जाती है । जिसमे तीस हज़ार सिक्योरिटी और पांच हज़ार रुपये चौबीस घंटे का किराया और रिफलिंग के लिए अलग से एक हज़ार रुपये लिए जाते हैं। हम लोग पूरी तरह से मजबूर हैं और लोग हमारी मजबूरी का फायदा उठा रहें हैं।(Fatehpur Latest News Today)

वार्ड ब्वॉय चला रहे हैं जिला अस्पताल..

जिला अस्पताल भारी अनिमिताओं के बीच से गुजर रहा है। डॉक्टरों की भारी कमी से जुझरहा सदर अस्पताल केवल वार्ड ब्वॉय चला  रहे हैं। कभी कभी डॉक्टर देखने आते हैं।बताया जा रहा कि कई डॉक्टर कोविड संक्रमण से बचने के किए अपने आप को संक्रमित बताकर अस्पताल से छुट्टी पर हैं। नाम न बताने पर एक डॉक्टर ने बताया कि रोज बड़ी संख्या में लोग मर रहे हैं और हम लोग कुछ नहीं कर पा रहे हैं जिला अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ़ की भारी कमी है। व्यवस्थाएं नहीं है जिसकी वज़ह से हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं।(Fatehpur Latest News Today)

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us