Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Honer Killing:फतेहपुर में इंटर में पढ़ने वाले भाई ने नाबालिग बहन का काटा गला.वजह जान हो जाएंगे हैरान

Fatehpur Honer Killing:फतेहपुर में इंटर में पढ़ने वाले भाई ने नाबालिग बहन का काटा गला.वजह जान हो जाएंगे हैरान
मृतक निशा देवी और हत्यारोपी भाई (फ़ाइल फ़ोटो)

ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गाँव के बाहर खेतों में लड़की का गला रेता हुआ शव मिला था.पुलिस ने इस घटना का राजफ़ास किया तो सभी के पैरों तले ज़मीन खिसक गई.लड़की की हत्या और किसी ने नहीं उसके सगे भाई ने की थी.पढ़ें पूरी खबर. Fatehpur Lalauli Girl Murder Case

Fatehpur News:फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव के बाहर खेतों में आठ जनवरी की सुबह 16 वर्षीय निशा देवी जो कोर्राकनक की रहने वाली थी उसका गला रेता हुआ शव मिला था.पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जाँच में जुटी हुई थी.गुरुवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो सभी हैरान रह गए, क्योंकि निशा का बेरहमी से कत्ल उसके ही सगे बड़े भाई सूरज निषाद(18) ने किया था.सूरज कक्षा 12 में पढ़ता है. Fatehpur Lalauli Murder

हत्या के पीछे की वजह..

पुलिस की पूछताछ में सूरज ने बताया कि उसकी बहन दूसरी बिरादरी के गांव के ही युवक से बातचीत करती थी.कई बार उसके प्रेम प्रसंग का विरोध किया था.उसको काफी समझाया भी था लेकिन वह नहीं मानी इसी के चलते चाकू से गला रेतकर हत्या की थी.

सूरज ने बताया कि जब आठ जनवरी की सुबह उसकी बहन निशा खेतों की तरफ़ गई तो वह भी उसके पीछे पीछे चला गया, क्योंकि उस दिन बारिश हो रही थी तो खेतों की तरफ़ सन्नाटा था, इसी का फायदा उठा हत्याकांड को अंजाम दिया. हत्या करने के बाद घर लौट आया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

क्राइम पेट्रोल देख रची साजिश..

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

हत्यारोपी सूरज ने बताया कि करीब छह माह से वह यू ट्यूब पर क्राइम पेट्रोल देखता था.जिसे देखकर ही बहन की हत्या की योजना बनाई थी.ललौली प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने टीम के साथ गुरुवार सुबह करीब नौ बजे कोर्राकनक एसबीआई बैंक के पास से किशोरी हत्याकांड के मामले में सूरज निषाद (18) को गिरफ्तार किया.

आरोपी के पास से आला कत्ल चाकू बरामद किया.प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी सूरज ने कबूल किया कि गांव के अनुसूचित जाति के युवक से बहन निशा (16) का प्रेम संबंध था.Fatehpur Murder News

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

इसके अलावा भी रिश्ते में चचेरे भाई से बहन बातचीत करती थी. इस बात को लेकर वह कई बार बहन को समझा चुका था लेकिन वह नहीं मान रही थी.जिससे परिवार गांव वालों के बीच बेइज्जती महसूस करता था.इसलिए उसने बहन को मारने की योजना बनाई.

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us