Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:प्रधान प्रतिनिधि पर हुआ जानलेवा हमला..पुलिस साक्ष्य जुटा मामले की जांच में जुटी!

फतेहपुर:प्रधान प्रतिनिधि पर हुआ जानलेवा हमला..पुलिस साक्ष्य जुटा मामले की जांच में जुटी!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

खखरेरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर एक कथित गोलीकांड में एक गाँव के प्रधान पुत्र पर गोलियों से हमला होने की बात सामने आई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गाँव के प्रधान प्रतिनिधि मुसर्रफ ने अपने ऊपर जानलेवा हमला होने की तहरीर पुलिस को दी है।मुसर्रफ ने अपने ऊपर हमला किए जाने के आरोप में गाँव के ही 6 लोगों को नामजद किया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घायल अवस्था मे खागा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मुसर्रफ ने बताया कि गाँव के ही कुछ लोग उनकी जान लेना चाहते हैं इस बात की जानकारी आज सुबह करीब 8 बजे मैने मौखिक रूप से पुलिस को दी थी।इसके बाद मैं रुपए निकालने के लिए ऐमापुर गाँव स्थित बैंक चला गया इसके बाद मैं वहां से करीब 1 बजे जब वापस आ रहा था तभी ससुर खदेरी नदी पर बने राप्टा पुल के ऊपर मेरी बाइक को 6 लोगों ने आगे से रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी मैंने और मेरे साथ बाइक में बैठे हुए गाँव के ही आदमी ने पुल से नदी में जान बचाने के लिए छलांग लगा दी लेक़िन हमलावर फिर भी फायरिंग करते रहे लेक़िन पानी मे डुबकी मार लेने की वजह से मुझे एक ही गोली लगी।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:डीएम ने किया जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण..अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को लेकर कही ये बात!

मुसर्रफ ने यह भी बताया कि उसके पास मौजूद 1 लाख 80 हज़ार रुपए रुपए भी इस दौरान गिर गए जो कि एक गमछे में बंधे हुए थे और वह रुपये भी हमलावर अपने साथ ले गए।इसके बाद मैं वहाँ से अपने मामा के साथ बस से इलाज के लिए अस्पताल आया हूँ।

पूरे मामले में पुलिस उपाधीक्षक ने क्या कहा..?

पुलिस उपाधीक्षक कपिल देव मिश्रा ने बताया कि कोट गाँव के रहने वाले मुसर्रफ नाम के व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उसके ऊपर गाँव के ही 6 लोगों ने हमला कर दिया है।उन्होंने बताया कि घायल मुसर्रफ को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है लेक़िन गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं,साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्यवाही होगी।

दूसरी ओर सूत्रों की माने तो यह पूरा विवाद प्रधानी के चुनाव की रंजिस से जुड़ा हुआ है।जिसके चलते एक दूसरे को झूठे मुकदमे में फसाने की साजिश रची जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us