Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में घर बनाते समय हादसा हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में घर बनाते समय हादसा हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
Fatehpur News:सम्बंधित फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर में शुक्रवार सुबह घर बनाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई.मामला थरियांव थाना क्षेत्र के मिचकी गाँव का है. Fatehpur Crime News

Fatehpur Latest Crime News In Hindi:गांव भीतर से निकले ग्यारह हज़ार वोल्ट के तारों से अक्सर हादसों के मामले सामने आते रहते हैं.तारों के नीचे जिनके मकान हैं उनकी जिंदगी डर व दहशत के साए में गुज़रती है.बिजली विभाग हादसों के बावजूद इन तारों को बस्तियों के बाहर से निकाले जाने को लेकर गम्भीर नहीं है.ताजा मामला थरियांव थाना क्षेत्र के मिचकी गाँव का है. Fatehpur News

जानकारी के अनुसार यहाँ के रहने वाले मुन्ना पुत्र सादिक अली का प्रधानमंत्री आवास (कालोनी) बन रहा है.पिलर के लिए सरिए के कॉलम (पिलर का ढाँचा) खड़े किए जा रहे हैं.शुक्रवार सुबह क़रीब आठ बजे मुन्ना का चचेरा भाई रहीश (40) पुत्र जहीरुद्दीन खेतों से धान काटकर वापस आया था.कॉलम खड़ा करने के लिए मुन्ना के पिता सादिक़ अली ने रहीश को मदद के लिए बुलाया.इसी दौरान ऊपर से निकले हाईटेंशन तार में लोहे का कॉलम छू गया.औऱ उसकी चपेट में आने से रहीश की मौत हो गई. Fatehpur Latest Crime News

इसी मकान में हुआ हादसा

बेसहारा हुआ परिवार..

रहीश की मौत से परिवार गहरे सदमे में है.मृतक की पत्नी रजबुन निशा, बेटी ख़ुशी (12), बेटे शनी (15), इरफ़ान (14), रफ़ीक (8) का रो रोकर बुरा हाल है.ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ही घर में कमाने वाला था.उसकी मृत्यु के बाद परिवार बेसहारा हो गया है.मृतक के घर पहुँचक ग्राम प्रधान नीरज यादव ने परिवारी जनों को ढांढ़स बंधाया औऱ ग्राम पंचायत स्तर से हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया. Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

सूचना पर हंसवा चौकी प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी मय फ़ोर्स घटनास्थल पर पहुँचें.उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.Fatehpur Latest News

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

Tags:

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us