
Fatehpur Crime News:फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी की मौत पुलिस जाँच में जुटी
On
यूपी के फतेहपुर में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग पति पत्नी के शव सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने घर से बरामद किए.पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच पड़ताल शुरू कर दी है. Fatehpur Jahanabad eledry couple death News
Fatehpur News:फतेहपुर के जहानाबाद क़स्बे के मोहल्ला दारागंज में रहने वाले कंथराम मौर्य (85) अपनी पत्नी गंगादेई (80) के साथ रहते हैं. इसी घर के एक हिस्से में कन्थराम का बेटा भानू अपनी पत्नी के साथ रहता है.गुरुवार सुबह जब भानू जगा तो उसने देखा पिता कन्थराम का शव फाँसी पर लटक रहा था औऱ माँ का शव गंगादेइ का शव नजदीक ही जमीन पर पड़ा था. Fatehpur Jahanabad Husband Wife Death News

वहीं इलाक़े में स्थानीय लोगों के बीच अन्य तरह की भी चर्चाएं हैं.मृतक दम्पत्ति के दो बेटे कानपुर में रहते हैं, तीसरा बेटा माँ बाप के साथ उसी मकान में अलग रहता था.बुजुर्ग महिला मानसिक रूप से बीमार थी औऱ पिछले काफी दिनों से पति की भी तबियत ठीक नहीं चल रही थी.
Tags:
Related Posts
Latest News
16 Nov 2026 15:09:26
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
