Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad news:प्रशासन ने बुलडोजर चलवा जमींदोज कर दीं कई दुकानें

Farrukhabad news:प्रशासन ने बुलडोजर चलवा जमींदोज कर दीं कई दुकानें
Farrukhabad news:दुकानें गिराती जेसीबी।

बुधवार को फर्रुखाबाद में प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया,इसके तहत रोडवेज बस अड्डे के पास की कई दुकानें बुलडोजर चला गिरा दी गईं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बुधवार को प्रशासन की तरफ़ से बड़ी कार्यवाही की गई।दोपहर में नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस रोडवेज बस अड्डा पहुंची जहां सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण को हटाने का आदेश जारी किया नगर पालिका की तीन जेसीबी बस अड्डे के सामने बनी दुकानों पर गरजने लगीं और देखते ही देखते 32 दुकानों को जमींदोज कर दिया। farrukhabad news

जिला प्रशासन की इस कार्यवाही से जद में दुकानों के मालिक खासे परेशान हो गए।लेकिन भारी पुलिस बल के चलते दुकानदारों का विरोध काम नही आया और प्रशासन अपनी कार्यवाही करता रहा।

भारी पुलिस बल की रही तैनाती।

बताया जा रहा है यह अतिक्रमण क़रीब 70 वर्ष पुराना था पहले यह जगह विकास खंड बढपुर में आती थी लेकिन बाद में वर्ष 1970 में विकास खंड से यह भूमि नगर पालिका परिषद में चली गयी थी।

रोडबेज बस अड्डा का अतिक्रमण तो हुआ साफ लेकिन कई परिवार और दुकानदार दुकानें टूट जाने से सड़क पर आ गए हैं, उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार अभी शहर के अन्य कई हिस्सों पर भी आगे आने वाले दिनों में इसी तरह का अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us