Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फर्रुखाबाद:रामशंकर यादव भूमाफिया घोषित.दो लेखपाल निलंबित..डीएम की कार्यवाही से मचा हड़कम्प..!

फर्रुखाबाद:रामशंकर यादव भूमाफिया घोषित.दो लेखपाल निलंबित..डीएम की कार्यवाही से मचा हड़कम्प..!
डीएम मानवेंद्र सिंह।फ़ाइल फ़ोटो

यूपी के फर्रुखाबाद में 9 एकड़ जमीन को ग़लत तरीक़े से अपने नाम करा लेने के मामले में डीएम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने 9 एकड़ ज़मीन को धोखाधड़ी कर अपने नाम दर्ज कराने वाले रामशंकर यादव के विरूद्ध भूमाफिया की कार्यवाही की है।साथ ही इस पूरे मामले में सहयोगी रहे दो लेखपालों को भी निलम्बित कर दिया है।

ये भी पढ़ें-हरतालिका तीज 2020 :जानें पूजा का शुभ मुहूर्त औऱ सम्पूर्ण पूजा विधि..!

आपको बता दें कि रामशंकर यादव पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम रोहिला द्वारा गाटा संख्या 664 के भू—अभिलेखों में कूटरचना करके 09 एकड़ भूमि जो ग्राम तेरा परगना मोहम्मदाबाद में है उसको अपने नाम पर दर्ज करा लिया।जिसकी कुल कीमत रूपया 5465587 दर्ज है।

ये भी पढ़ें-Muharram 2020:मुहर्रम क्यों मनाया जाता है..क्या है इसका इतिहास..!

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

भू अभिलेखों में कूटरचना करने में लेखपाल जाहर सिंह और बालकराम की भी भूमिका रही।प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने रामशंकर पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम रोहिला के विरूद्ध भू माफिया की कार्यवाही की है।साथ ही सहयोगी लेखपाल जाहर सिंह एवं बालकराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश उपजिलाधिकारी सदर को दिये हैं।

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच समिति का भी गठन किया है।डीएम ने भूअभिलेखों में कूटरचना में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारी की जांच कर एक माह में सुस्पष्ट रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us