Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Amit Shah In Fatehpur:फतेहपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा भाजपा नेता तैयारियों में जुटे

Amit Shah In Fatehpur:फतेहपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा भाजपा नेता तैयारियों में जुटे
Amit Shah के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए बीजेपी विधायक विक्रम सिंह साथ में कार्यक्रम प्रमुख धनंजय द्विवेदी व अन्य

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फतेहपुर में एक बड़ी जनसभा को आयोजित करने आ रहे हैं. गृह मंत्री के अचानक जनपद दौरे की ख़बर से प्रशासन की नींद उड़ गई है.साथ ही भाजपा नेता भी कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए पूरे तन्मयता से जुट गए हैं. Amit Shah Fatehpur Tour Amit Shah ka Fatehpur Daura

Amit Shah In Fatehpur:यूपी के विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंका जा चुका है.चुनाव की अधिसूचना की घोषणा भले ही अभी न हुई हो लेकिन सभी दल पूरे फुल फॉर्म में चुनावी प्रचार में जुट गए हैं.सपा के अखिलेश यादव जहाँ पूरे प्रदेश में चुनावी रथ लेकर घूम रहे हैं. वहीं रविवार से बीजेपी ने भी जनविश्वास यात्रा के रूप में चुनावी यात्रा निकाल पूरे प्रदेश को मंथना शुरू कर दिया है. यह यात्रा रविवार को प्रदेश के अलग अलग कई जिलों से शुरू हुई है. Fatehpur News

फतेहपुर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अचानक कार्यक्रम प्रस्तावित हो गया है. मंगलवार शाम अमित शाह के कार्यक्रम की सूचना से भाजपा नेता औऱ कार्यकर्ता उत्साहित हो गए हैं.

जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम के तहत अमित शाह 24 दिसम्बर को फतेहपुर आ रहे हैं. फतेहपुर में वह एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित करेंगें. कार्यक्रम फतेहपुर मुख्यालय में शांतिनगर स्थित महात्मा गाँधी डिग्री कॉलेज में प्रस्तावित है. Fatehpur amit shah news

भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम प्रमुख धनंजय द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसम्बर को जिले में गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम प्रस्तावित है.दौरे की खबर आने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं.धनंजय ने बताया कि भाजपा नेताओं को कार्यक्रम के लिए अलग अलग जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं. Amit Shah In Fatehpur

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

उन्होंने बताया कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा चल रही है.फतेहपुर आ रही यात्रा को झाँसी से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने हरी झंडी दिखा रवाना किया था. Amit Shah Tour Fatehpur

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

यह यात्रा ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात होते हुए कानपुर में समाप्त होगी.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us