Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uppsc PCS Topper Nidhi Patel : फतेहपुर की निधि पटेल ने बढ़ाया ज़िले का मान

Uppsc PCS Topper Nidhi Patel : फतेहपुर की निधि पटेल ने बढ़ाया ज़िले का मान
फतेहपुर की निधि बनी यूपीपीसीएस टॉपर हासिल की 15वीं रैंक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने Upsc Pcs 2022 के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए हैं. फतेहपुर की निधि पटेल ने 15वीं रैंक हासिल कर जनपद के गौरव बढ़ा दिया है.


हाईलाइट्स

  • यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा में निधि पटेल को मिली 15वीं रैंक..
  • यूपीपीएसएसी की टॉपर निधि पटेल फतेहपुर की रहने वाली है
  • पीसीएस में चयन की सूचना के बाद घर में बधाई देने वालों की लगी भीड़..

Uppsc PCS Topper Nidhi Patel : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा परिणाम 2022 की घोषणा शुक्रवार रात कर दी फतेहपुर की रहने वाली निधि पटेल ने 15 वी रैंक हासिल कर पूरे जनपद का गौरव बढ़ा दिया है.निधि के चयन की सूचना मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है निधि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं.

मूल रुप से भिटौरा विकास खण्ड के सहनीपुर गांव की रहने वाली निधि पटेल अपनी माँ औऱ भाई के साथ शहर के पक्का तालाब मोहल्ले में रहती हैं.पिता विजय बहादुर पटेल की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है. वह जिला चिकित्सालय में एक्सरे विभाग में डीआरए के पद पर कार्यरत थे.माता सुनीता देवी ग्रहणी है.

युगान्तर प्रवाह से खास बातचीत करते हुए निधि पटेल ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर फतेहपुर में संपन्न हुई है. स्नातक क्रिश्चियन कॉलेज प्रयागराज विश्वविद्यालय से किया है. 

निधि ने बताया कि साल 2018 में उनका चयन ग्राम विकास अधिकारी के पद पर भी हुआ था लेकिन सपना पीसीएस अफसर बनना था.जिसके चलते वह नौकरी छोड़ दी थी. निधि ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था. निधि ने कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके परिवार का त्याग, गुरुजनों का मार्गदर्शन है. निधि ने आगे कहा कि हमारे पड़ोस में रहने वाले पंकज तिवारी बड़े भाई की तरह हमेशा बचपन से ही मार्गदर्शन देते रहे सिविल सेवा की तरफ जाने की प्रेरणा मुझे उनसे ही प्राप्त हुई है.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us