Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Weather News In Hindi : क्या यूपी में अभी फ़िर होगी बारिश जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

UP Weather News In Hindi : क्या यूपी में अभी फ़िर होगी बारिश जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी में अक्टूबर महीने के पहले दस दिनों में जिस तरह की बारिश हुई उससे हर कोई परेशान हो गया,पूर्वी यूपी में बाढ़ की स्थिति बन गई है.अब सभी को चिंता है कि क्या फिर मौसम बिगड़ सकता है, तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक.

Up Weather News In Hindi : अब अक्टूबर महीने के अंत तक क्या यूपी में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ेगा, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है,क्योंकि मौसम विभाग की तरफ़ दी गई जानकारी के अनुसार अब यूपी में मौसम साफ़ रहेगा.अक्टूबर के अंत तक ठंडी की दस्तक होगी.हालांकि अभी हल्की हल्की ठंड का एहसास होना शुरु हो गया है.

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार अक्टूबर में हुई बारिश साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रही थी.अब आसमान साफ रहेगा.

मौसम में बदलाव की आशंका पर जेपी गुप्ता ने बताया कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में तापमान में आमूल चूल परिवर्तन हो सकते हैं.दिन के तापमान में एक दो डिग्री बढ़ सकता है तो वहीं रात के तापमान में कमी आने के आसार हैं. Up weather news in hindi

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.फिलहाल बारिश को लेकर उत्तर प्रदेश के आसपास किसी तरह की वायुमंडलीय परिस्थितियां नहीं बन रहीं, ऐसे में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा. Up mausam news 

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

वेस्‍ट यूपी में गुलाबी ठंड की दस्‍तक हो चुकी है.सुबह के समय हल्‍का कोहरा भी नजर आने लगा है.दीपावली से पहले मेरठ सहित पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश के मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा 20 अक्टूबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी.आखिरी सप्ताह में ठंड की दस्तक शुरू हो जाएगी.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर महीने के शुरुआती दस दिनों में यूपी के अधिकांश हिस्सो में जोरदार औऱ लगातार बारिश हुई, बताया जा रहा है कि अक्टूबर महीने में इस बार रिकार्ड बारिश हुई है, पिछले 30 साल पहले ऐसी बारिश हुई थी. इस बारिश से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us