Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Weather Latest Report : यूपी में अभी औऱ बढ़ेगी ठंड बादल औऱ बारिश का अनुमान कब मिलेगी राहत जानें

UP Weather Latest Report : यूपी में अभी औऱ बढ़ेगी ठंड बादल औऱ बारिश का अनुमान कब मिलेगी राहत जानें
UP Weather Latest Report

उत्तर प्रदेश में पिछले 10 दिनों से जारी सर्दी के सितम फ़िलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं नज़र आ रही है, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा संभावना यह भी है कि 15 जनवरी तक ठंड औऱ बढ़ सकती है.

UP Weather Latest Report : साल 2023 के पहले दिन से शुरु हुई सितम वाली सर्दी से अभी राहत के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं. समूचे उत्तर प्रदेश में पारा रिकॉर्ड स्तर पर नीचे जा जा रहा है. कोहरा, धुंध औऱ शीतलहर का प्रकोप भी लगातार जारी है. कई जिलों में बुधवार को तापमान 5 ℃ से कम रहा तो वहीं अधिकांश जिलों में पूरा दिन कोहरा बना रहा जिसके चलते सूर्य के दर्शन नहीं हुए. गुरुवार को भी अधिकांश जिलों में कमोबेश वही स्थिति बनी रहेगी.बुधवार को शाम से ही कोहरे की मोटी चादर ने आसमान को ढक लिया है.

क्या कहता है मौसम विभाग..

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार अगले 24 घण्टों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. कोहरे औऱ शीतलहर से अभी राहत नहीं मिलेगी.इसके बाद 15 जनवरी से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. कई जिलों में पारा 1℃ तक पहुँच सकता है. फतेहपुर ज़िले की बात करें तो यहां आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप औऱ बढ़ जाएगा. 15, 16, 17 जनवरी को यहां का न्यूनतम तापमान 4℃ तक पहुँच सकता है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार बुधवार को बर्फीली हवा और शीत दिन के बाद गुरुवार को ठंड का असर कम थोड़ा होगा, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं, शुक्रवार को प्रदेश भर में बादल छाए रहेगें जिसके चलते ठंड में बढ़ोतरी के आसार हैं.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us