UP News : यूपी में अब शादी के बाद मिलेगी दूल्हा दुल्हन को नौकरी
On
योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार नवविवाहित दम्पति को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार देगी, यह बयान उन्होंने एक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन के दौरान कही.
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह का एक बयान काफी चर्चा में हैं.उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार नवविवाहितो के लिए रोजगार भी देगी.उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें नौकरी दी जाएगी.
दरअसल परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बलिया ज़िले में आयोजित मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में पहुँचें थे. इस दौरान उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवार के युवकों और युवतियों का विवाह कराया जा रहा हैं. सामूहिक विवाह के बाद सरकार इन नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी व रोजगार देगी.' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आम लोगों को विकास के पथ पर अग्रसर करने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है.

Tags:
Related Posts
Latest News
08 Oct 2026 09:25:50
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
