Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up News : लखनऊ से वाराणसी के लिए पहली उड़ान को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, देश की आध्यात्मिक नगरी का प्रदेश की राजधानी से जुड़ना महत्वपूर्ण क्षण

Up News : लखनऊ से वाराणसी के लिए पहली उड़ान को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, देश की आध्यात्मिक नगरी का प्रदेश की राजधानी से जुड़ना महत्वपूर्ण क्षण
लखनऊ से वाराणसी के लिए उड़ान सेवा,सीएम ने दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से काशी नगरी वाराणसी के लिए पहली उड़ान सेवा को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाई.जिसके बाद अब लखनऊ से वाराणसी 1 घण्टे 10 मिनट में पहुँचा जा सकेगा. यह सेवा इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा शुरू की गई है.


हाईलाइट्स

  • लखनऊ से वाराणसी के लिए इंडिगो ने शुरू की उड़ान सेवा
  • पहली फ्लॉइट को सीएम योगी ने लखनऊ एयरपोर्ट से दिखाई हरी झंडी
  • सीएम योगी ने कहा देश की आध्यात्मिक नगरी का प्रदेश की राजधानी से जुड़ना महत्वपूर्ण क्षण

first flight service from Lucknow to Varanasi : उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट के लगातार विस्तार हो रहे हैं,सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के लिए लखनऊ से सीधे पहली फ्लॉइट सेवा का आज शुभारंभ कर दिया.अब राजधानी से आध्यातिमक नगरी तक इंडिगो ने विमान सेवा शुरू की है.काशी के लोग सरकार से लगातार लखनऊ से विमान सेवा की मांग कर रहे थे.बाबा विश्वनाथ की कृपा से जनता की ये मांग आज पूरी हुई.

लखनऊ से वाराणसी की पहली उड़ान को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

आध्यात्मिक नगरी वाराणसी, काशी का देश में विशेष महत्व है.बाबा विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिये लोग देश और दुनिया के कोने-कोने से पहुंचते हैं.योगी सरकार से काशी की जनता लखनऊ तक फ्लॉइट सेवा की मांग कर रही थी.काशी की जनता का यह सपना आज पूरा हुआ.इंडिगो एयरलाइंस की ओर से लखनऊ चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से पहली फ्लॉइट को वाराणसी के लिए सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाई.

वाराणसी से लखनऊ का जुड़ना था आवश्यक तेजी से एयरपोर्ट का हो रहा विस्तार

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

लखनऊ से सीधी फ्लॉइट की सेवा मिलने से अब यात्रियों को वाराणसी पहुँचना काफी आसान होगा.वाराणसी एयरपोर्ट पर 2016-17 में साल में केवल 19 लाख फ्लॉइट के यात्री होते थे, मगर आज यह संख्या 25 लाख से अधिक है. सीएम योगी ने कहा कि वाराणसी का लखनऊ नगरी से जुड़ना बहुत महत्वपूर्ण था.प्रदेश में पिछले 6 साल में कई एयरपोर्ट का विस्तार हुआ है.और अभी और तेजी से विस्तार की क्रिया जारी है. 2017 में दो क्रियाशील एयरपोर्ट वाराणसी और लखनऊ थे. आज बदलते उत्तर प्रदेश की ये तस्वीर आपके सामने है.

Read More: UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

एशिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट के रनवे का काम वर्ष के अंत तक होगा तैयार

Read More: UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

वर्तमान में प्रदेश में 9 एयरपोर्ट पूरी तरह से चल रहे हैं. 12 एयरपोर्ट पर तेजी से कार्य किया जा रहा है. जिसमें से दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी हैं. अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है.यहां एयरपोर्ट को दिसंबर तक पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा.एशिया के सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट के पहले रनवे को भी इस वर्ष के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा.मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वाराणसी की पहली उड़ान सेवा की पहली महिला यात्री को टिकट प्रदान किया और सभी यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं भी दीं.

कुछ ऐसा रहेगा फ्लॉइट का समय

लखनऊ से वाराणसी की इंडिगो उड़ान सेवा हफ्ते में तीन दिन रहेगी.ठीक वाराणसी से भी इसी दिन फ्लॉइट सेवा रहेगी.अभी इसे मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के लिए शुरू किया गया है. लखनऊ से वाराणसी के लिए इंडिगा फ्लाइट संख्या सीई-7319 दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी.जो 1 घंटे 10 मिनट की यात्रा तय करने के बाद 3 बजकर 30 मिनट पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. इसी प्रकार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही वाराणसी एयरपोर्ट से इंडिगो फ्लाइट संख्या सीई-7321 शाम 4 बजकर 5 बजे उड़ान भरेगी,जो 55 मिनट बाद लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगी.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us