Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Brahmin Reservation: ग़रीब ब्राह्मणों के हित के बारे में सोचे सरकार, फ्री राशन के साथ दें गुजारा भत्ता व अन्य सुविधाएं

UP Brahmin Reservation: ग़रीब ब्राह्मणों के हित के बारे में सोचे सरकार, फ्री राशन के साथ दें गुजारा भत्ता व अन्य सुविधाएं
ब्राह्मण परिवार के प्रदेश अध्यक्ष ने की ये मांग : फोटो प्रतीकात्मक

यूपी में ब्राह्मणों के लिए दलितों के समान भत्ता व अन्य सुविधाएं देने की मांग की गई है. यह बात ब्राह्मण समाज के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही.


हाईलाइट्स

  • यूपी सरकार गरीब ब्राह्मणों को दे दलितों की तरह सुविधाएं
  • गरीब ब्राह्मण के बच्चों को छात्रवृत्ति व स्कूलों में दाखिला मिले
  • फ्री राशन समेत अन्य सुविधाएं भी दी जाएं,ब्राह्मण परिवार के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर क

government should give such facilities to poor brahmins : जिस तरह से दलित समाज के लिए सरकार कई तरह की सुविधाएं उनतक पहुंचा रही है, जिसमें गुजारा भत्ता व आरक्षण जैसी सुविधा शामिल है. उसी तरह से गरीब ब्राह्मण को भी ऐसी सुविधाओं का लाभ दिया जाए क्योंकि आज के परिवेश में ब्राह्मण के अधिकारों का हनन होता जा रहा है .जिसकी बदौलत कहीं ना कहीं ब्राह्मण पीछे की ओर जा रहा है. इसलिए ब्राह्मण समाज ने मांग की है कि उन्हें भी दलित समाज की तरह ही सारे सुविधाएं दी जाएं.

ब्राह्मण परिवार के प्रदेश अध्यक्ष ने की ये मांग

ब्राह्मण परिवार के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आज ब्राह्मण कहीं ना कहीं बहुत पीछे की ओर जा रहा है. राजनीतिक परिवेश बिल्कुल भी उनके अनुकूल नहीं है . राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए वोट मांगने और हम सभी से समर्थन भी मांगते हैं लेकिन जब कोई भी समस्या बताते है तो पल्ला झाड़ लेते हैं. ऐसे में कहीं ना कहीं ब्राह्मणों के अधिकारों का हनन हो रहा है.

दलितों की तरह गरीब ब्राह्मण के हितों के बारे में सोचें

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

ब्राह्मण समाज के साथ हो रहे अन्याय व इन सब चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और ब्राह्मण परिवार सरकार से यह मांग करता है कि जिस तरह से दलित समाज को सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं उसी तरह से ब्राह्मणों के हितों के बारे में भी सोचना चाहिए .गरीब ब्राह्मणों के बच्चों को भी दलितों के तरह गुजारा भत्ता दिया जाए. साथ ही पुरोहितों को 5000 रुपए का गुजारा भत्ता दिया जाए. उन्होंने सरकार से सवर्ण आयोग भी बनाने की भी मांग की.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

ग़रीब ब्राह्मणों को फ्री राशन व दिये जाएं आवास

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि गरीब ब्राह्मण के बच्चों को दलितों के समान स्कॉलरशिप मिले और स्कूलों में दाखिला भी मिले .इसमें आरक्षण जाति विशेष पर ना होकर आय आधारित होनी चाहिए गरीब ब्राह्मणों के लिए आवास ,फ्री राशन, ग्राम सभाओं में रोजगार ,पट्टे की भूमि समेत अन्य सुविधाओं दी जाए.

आज ब्राह्मण हर क्षेत्र में है पीछे

हमारी प्रदेश सरकार से मांग है कि अब समय आ गया है कि उन्हें भी ब्राह्मणों के हितो का ख्याल रखना चाहिए. आज हर क्षेत्र में कहीं न कहीं ब्राह्मण पीछे ही दिखाई देता है. कारण आरक्षण इसलिए मांग करते हैं कि सवर्ण आयोग बनाया जाए. गरीब ब्राह्मण को हर तरह की सुविधाओं से रूबरू कराया जाए.

 

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us