Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Nagar Nikay Chunav Highcourt Decision : यूपी नगर निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फ़ैसला सुरक्षित

UP Nagar Nikay Chunav Highcourt Decision : यूपी नगर निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फ़ैसला सुरक्षित
UP Nagar Nikay Chunav Highcourt

UP Nagar Nikay Chunav Highcourt Decision हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में शनिवार को शीतकालीन छुट्टी के बावजूद यूपी नगर निकाय चुनाव पर दाख़िल याचिका पर सुनवाई हुई. दोनों पक्षों से जोरदार बहस हुई, कोर्ट ने बहस सुनने के बाद फ़ैसला सुरक्षित कर लिया है.27 दिसम्बर को कोर्ट फ़ैसला सुनाएगी.

UP Nagar Nikay Chunav Highcourt Decision : शनिवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में यूपी नगर निकाय चुनाव पर दाख़िल याचिका पर सुनवाई हुई.कोर्ट में सरकार औऱ याचिकाकर्ता की तरफ़ से वकीलों ने अपने अपने तर्क रखे. कोर्ट ने भी बीच मे कई बार बहस के दौरान टिप्पणी की. बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ़ से कोर्ट में प्रस्तुत की जा रही दलीलों से कोर्ट संतुष्ट नहीं दिखी.दोनों तरफ से लंबी बहस के बाद कोर्ट ने अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया है.अब 27 दिसम्बर को कोर्ट फैसला सुनाएगी.तब तक चुनाव पर स्टे जारी रहेगा.

अभी टल जाएंगें चुनाव..!

शनिवार को कोर्ट में जो हुआ उसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहें कि कोर्ट का निर्णय सरकार के खिलाफ आएगा.कोर्ट मौजूदा आरक्षण आवंटन को रद्द कर सरकार को नए सिरे से सीटों का आरक्षण करने का आदेश जारी कर सकती है.जैसा इस बार के पंचायत चुनाव के दौरान हुआ था.यदि आरक्षण को नए सिरे से बनाने का आदेश कोर्ट देती है तो फ़िलहाल चुनाव टल जाएंगें.औऱ फिर सरकार मार्च-अप्रैल तक चुनाव कराएगी.

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि,ओबीसी के अधिकारों का बीजेपी सरकार हनन कर रही है. नगर निकाय चुनाव के आरक्षण में नियमों की अनदेखी हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जान बूझकर चुनावों को अभी टालना चाहती है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us