Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Nagar Nikay Adhyaksh Arakshan 2022 : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के आरक्षण में देरी से बढ़ रही दावेदारों की टेंशन

UP Nagar Nikay Adhyaksh Arakshan 2022 : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के आरक्षण में देरी से बढ़ रही दावेदारों की टेंशन
नगरीय चुनाव 2022

नगर निकाय वार्डो का आरक्षण जारी हुए 4 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक अध्यक्ष पदों का आरक्षण जारी नहीं हुआ है. पहले शनिवार को आरक्षण जारी होना था, लेकिन ऐन मौके पर नगर विकास मंत्री की प्रेस वार्ता रद्द हो गई. तब से अभी तक इस मामले में कोई अपडेट्स नहीं आई है.हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार को आरक्षण की घोषणा हो सकती है.

UP Nagar Nikay Adhyaksh Arakshan 2022 : उत्तर प्रदेश में इन दिनों चुनावी माहौल बना हुआ है.नगर निकाय चुनाव को लेकर हर तरफ़ चर्चाओं का दौर शुरु है.दावेदार प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं.हालांकि अब तक अध्यक्ष पदों का आरक्षण जारी न होने से दावेदारों की टेंशन बढ़ी हुई है.वार्डो का आरक्षण 1 औऱ 2 दिसम्बर को जारी किया जा चुका है.अब बारी अध्यक्ष के आरक्षण की है.पहले शनिवार को आरक्षण के सम्बंध में नगर विकास मंत्री ए.के.शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस प्रस्तावित थी.लेक़िन ऐन मौके पर प्रेस वार्ता को रद्द कर दिया गया.अब मंगलवार को आरक्षण सूची जारी होने की उम्मीद है.

पिछली बार 16 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 453 नगर पंचायत थीं, जो अब बढ़कर 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 546 नगर पंचायत हैं.नगर निकाय में चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की लंबी लाइन है.

बता दें कि सबसे अधिक भाजपा में टिकट दावेदार हैं, लेकिन इसके बाद सपा के पास में दावेदार हैं.मगर, बसपा और कांग्रेस के पास दावेदारों की कमी है.हालांकि बड़ी संख्या में निर्दलीय दावेदार भी हैं.

क्यों हो रही देरी..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

अध्यक्ष पदों के आरक्षण को लेकर हो रही देरी के पीछे वजह भाजपा के भीतर मची उठापटक है.सूत्र बताते हैं कि महापौर और पालिका व पंचायत अध्यक्षों के पद पर आरक्षण को लेकर सत्तारूढ़ दल में विरोध के सुर उठने लगे हैं.इसके चलते शनिवार को इन पदों पर चुनाव के लिए आरक्षण जारी नहीं हुआ.अब सरकार व संगठन में आरक्षण को लेकर एक राय होने के बाद भी इसकी घोषणा की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सूत्रों का कहना था कि विभाग की ओर से चक्रानुक्रम से तैयार आरक्षण के प्रस्ताव पर सत्तारूढ़ दल में सहमति नहीं बनी है. कुछ निकायों में महापौर व अध्यक्ष पद सामान्य के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि सत्तारूढ़ दल 2024 के सामाजिक समीकरण के तहत वहां ओबीसी आरक्षण चाहता है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us