Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022:चौथे चरण में कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

UP Election 2022:चौथे चरण में कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान कल यानी 23 फ़रवरी को होगा.इस चरण में योगी सरकार के कई मंत्री मैदान में हैं.साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. UP Election 2022 Fourth Phase Chunav

UP Election 2022:यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए 23 फ़रवरी को वोट डाले जाने हैं.वोटिंग शुरू होने में अब महज कुछ घण्टों का ही समय बचा है.इस चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगें.इस चरण में भी कई ऐसी सीटें हैं जहाँ से कई दिग्गज मैदान में हैं उनके ऊपर सभी की निगाहें लगी हुईं हैं.

चुनाव अब चौथे चरण में अवध क्षेत्र में आ चुका है.यहां की सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होना है.इनमें लखनऊ की भी सीटें हैं, जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है.लखनऊ लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांसद चुने जाते रहे और अब यह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संसदीय क्षेत्र है.

ऐसे में भाजपा की साख तो यहां हर विधानसभा सीट से जुड़ती है, लेकिन कुछ सीटों पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा सीधे तौर पर दांव पर लगी है.लखनऊ छावनी सीट से योगी सरकार के विधि मंत्री ब्रजेश पाठक मैदान में हैं, जो पिछले चुनाव में लखनऊ मध्य से जीते थे.लखनऊ पूर्व से नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन दोबारा ताल ठोंक रहे हैं.मोहनलालगंज में भाजपा प्रत्याशी अमरेश कुमार का मुकाबला सपा की पूर्व सांसद सुशीला सरोज से है.इसके अलावा लखीमपुर से सांसद एवं गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के क्षेत्र में भी इसी चरण में मतदान होना है.

चर्चित चेहरों की बात करें तो लखनऊ की सरोजनीनगर सीट पर भी सभी की नजर होगी.यहां से मंत्री स्वाती सिंह का टिकट काटकर भाजपा ने प्रवर्तन निदेशालय से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीतिक क्षेत्र में आये राजेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया है तो सपा ने भी उनकी राह में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को खड़ा कर दिया है.मंत्रियों में रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी हुसैनगंज (फतेहपुर) तो भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) के प्रत्याशी के रूप में बिंदकी से जयकुमार सिंह जैकी किस्मत आजमा रहे हैं.इसी तरह सपा से बगावत के इनाम में विधानसभा उपाध्यक्ष बनाये गये नितिन अग्रवाल हरदोई शहर सीट से ही भाजपा उम्मीदवार हैं.

चुनावी मुकाबला रायबरेली में भी देखने लायक होगा.पिछली बार रायबरेली सदर विधानसभा सीट से अदिति सिंह जीती थीं.वह भाजपा की दमदार और प्रमुख प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं.ऊंचाहार से सपा के ब्राह्मण चेहरे के रूप में पूर्व मंत्री डा. मनोज पांडेय फिर से उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने उनसे मुकाबले में प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को खड़ा कर दिया है.ऐसे में चौथे चरण का यह मतदान काफी महत्वपूर्ण है.

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us