Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Education News : यूपी के सभी मंडलों में खुलेंगें नए आवासीय विद्यालय, केवल इस जाति के छात्रों को मिलेगा मौक़ा

UP Education News : यूपी के सभी मंडलों में खुलेंगें नए आवासीय विद्यालय, केवल इस जाति के छात्रों को मिलेगा मौक़ा
प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के सभी मंडलो में नए आवासीय स्कूल खोले जाएंगें, इसका ऐलान योगी कैबिनेट में मंत्री संजय निषाद ने किया है,हालांकि यह विद्यालय मछुआरा समाज के बच्चों के लिए होंगें.

UP Education News : यूपी के सभी मंडलो में नए आवासीय विद्यालय खोले जाएंगें. हालांकि यह स्कूल मछुआरा समाज के बच्चों के लिए होंगें, इसका ऐलान योगी कैबिनेट में मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने किया है. 

मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने शनिवार को वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हर मंडल में आवासीय विद्यालय बनाने का निर्णय़ लिया जा रहा है. पीएम मोदी मछुआरा समाज की तन, मन और धन से सेवा कर रहे हैं. समाज, 2024 में भी मोदी जी का साथ निभाएगा

उन्‍होंने कहा कि पिछली सरकारों ने मछुआरों को केवल वोट बैंक समझा. अब उनके जाल में नहीं फंसना है। भाजपा सरकार ने जो वादा किया वह निभाया.यह समुदाय केवल मछली मारने तक सीमित रह गया था.समुदाय को उनके अधिकारों के प्रति जगाने का काम केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने मछुआरों को सशक्त करने के लिए पीएम सम्पदा योजना शुरू की.20 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया.

संजय निषाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में वाराणसी से मोदी जी को पुनः ऐतिहासिक जीत मिले इसके लिए एक एक मछुआरे समाज का वोट उन्हें प्राप्त हो. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और निषाद राजा बहुत अच्छे दोस्त थे और आज उनका भाजपा से गठबंधन भी अटूट है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गम्भीर आरोप लगाए मंत्री संजय निषाद ने गोरखपुर के कसरवल कांड में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोप तय होने पर कहा कि सारा षड्यंत्र सपा सरकार का था. हम लोगों को जानबूझकर फंसाया गया लेकिन कोर्ट पर हमको पूरा विश्वास है क्योंकि इसमें पुलिस की मिलीभगत सामने आई है.

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us