Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Deputy Cm In Kanpur : मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग PMSSY का उपमुख्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण, Odisha Train Accident पर जताया गहरा दुःख, कई कार्यक्रम किये रद्द-दी श्रद्धांजलि

Up Deputy Cm In Kanpur : मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग PMSSY का उपमुख्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण, Odisha Train Accident पर जताया गहरा दुःख, कई कार्यक्रम किये रद्द-दी श्रद्धांजलि
ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालो को दी डिप्टी सीएम ने श्रदांजलि

उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कानपुर के हैलट अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उनके आने की सूचना अस्पताल कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया,जहाँ उन्होंने मेडिकल कॉलेज में बनी नई बिल्डिंग PMSSY का निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्था से संतुष्ट दिखाई दिए उधर एक तीमारदार से हुई अभद्रता की शिकायत पर उन्होंने जांच के आदेश भी दिए है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग PMSSY का किया डिप्टी सीएम ने निरीक्षण
  • उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने तीमारदार के साथ अभद्रता मामले में दिए जांच के आदेश
  • उड़ीसा में ट्रेन दुर्घटना पर विकास भवन में होने वाली बैठक हुई रद्द, दी श्रद्धांजलि

Up Deputy Cm Brijesh Pathak inspected the helet hospital : यूपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कानपुर के दो दिवसीय दौरे पर है जहां कल वे कानपुर देहात में रहे तो शनिवार को कानपुर नगर पहुंचे जहां उन्होंने सचेंडी के अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, उसके बाद सीधा हैलट के लिए निकल गए,जहां उन्होंने नई बिल्डिंग  पीएमएसएसवाई का औचक निरीक्षण करते हुए कड़े निर्देश भी दिए.साथ ही जूनियर डाक्टर्स द्वारा की गई तीमारदार से अभद्रता मामले में चिकित्सकों को जांच के आदेश भी दिए.

तीमारदार से मारपीट के आरोप में जांच के आदेश

कानपुर के हैलट अस्पताल में शनिवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मेडिकल कालेज में बनी नई बिल्डिंग PMSSY का औचक निरीक्षण किया ,और वहाँ मौजूद मरीजों से भी बात की साथ ही डाक्टर्स के मरीजों के प्रति व्यवहार को भी मरीजों से पूछा वही उन्होंने मरीजों के पर्चे बनने वाले कोउन्टर को भी देखा, एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन को देखा जिसपर उन्होंने संतुष्टि जताई

डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि यहां भी बड़े पीजीआई जैसे अस्पतालों की तरह से इलाज हो ,सरकार हमेशा तैयार है आपकी सेवा के लिए, वही कमरे से बहार निकलते ही इतने में देर रात इमरजेंसी में जूनियर डाक्टरो द्वारा तीमारदार के साथ हुई अभद्रता पर तीमारदार खुद डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचा और अपनी आपबीती बताई, जिसपर उनका पारा हाई हो गया और चिकित्सकों को निर्देशित किया कि इस मामले में जांच कराकर सख्त कार्यवाही करें.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

उड़ीसा में ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

मेडिकल कॉलेज की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ऋचा गिरी को निर्देशित किया कि इनका नम्बर ले इन्हें अपने पास बुलाकर इनकी समस्याओं को सुने और जिन्होंने इनके साथ दुर्व्यवहार किया है उनके विरुद्ध कड़ा एक्शन लें.हैलट के निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल पार्क पहुंचे और यहां चल रहै निर्माण कार्य को देखा  और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिए.फिर वह क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे और वहां पर उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की वही विकास भवन सभागार में होने वाली बैठक को भी इसी कारण से रद्द करना पड़ा.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us