Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Crime News : फतेहपुर में New Year पार्टी के लिए जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप चार पहिया से बरामद

UP Crime News : फतेहपुर में New Year पार्टी के लिए जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप चार पहिया से बरामद
कार, औऱ बरामद बोतलें

फतेहपुर की थरियांव थाना पुलिस ने शराब से भरी चार पहिया वाहन को पकड़ा है.इसमें 350 बोतलें हरियाणा ब्रांड की पुलिस ने बरामद की हैं.चालक फरार हो गया है.

Fatehpur News : फतेहपुर की थरियांव थाना पुलिस को 31 दिसम्बर की रात बड़ी सफलता मिली है.चेकिंग के दौरान एक चार पहिया गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली हैं.जो यहां के रास्ते हरियाणा से बिहार ले जाई जा रहीं थीं.ऐसा माना जा रहा है कि यह शराब नए साल के जश्न में बिहार में खप जाती.उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब प्रतिबंधित हैं लेकिन चोरी छिपे वहां शराब पहुँच रही है.

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह अपनी टीम के साथ शनिवार की रात दिहुली मोड पर चेकिंग कर रहे थे.तभी उन्हें जानकारी मिली कि काजल ढाबा के आगे एक चार पहिया वाहन खड़ा कर एक व्यक्ति खेतो की तरफ भाग रहा है.सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची.गाड़ी लावारिश हालत में खड़ी थी.

पुलिस ने गाड़ी को चेक किया तो उसमें अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी थी.पुलिस गाड़ी को थाने ले आई.थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि गाड़ी से 350 शराब की बोतलें हरियाणा ब्रांड की बरामद हुई है.जिसकी कीमत दो लाख रुपया है.शराब हरियाणा से बिहार जा रही थी.उन्होंने बताया कि गाड़ी एक फर्म के नाम पर है.फर्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us