Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Board Amethi Bhavna : यूपी बोर्ड में 94 प्रतिशत अंक लाने वाली भावना वर्मा हो गई फेल,जाने क्या था पूरा माजरा

UP Board Amethi Bhavna : यूपी बोर्ड में 94 प्रतिशत अंक लाने वाली भावना वर्मा हो गई फेल,जाने क्या था पूरा माजरा
अमेठी की भावना वर्मा 94 प्रतिशत अंक पाकर हो गई फेल

UP Board Amethi Bhavna Verma : यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी करते हुए कई छात्रों के साथ बड़ी लापरवाही बरती है. ऐसी ही बड़ी कमी अमेठी जिले की रहने वाली भावना वर्मा (Bhavna Verma Amethi) के साथ हुई है जिसे 94 प्रतिशत अंक मिलने थे उसे फेल कर दिया गया है


हाईलाइट्स

  • यूपी बोर्ड की गलती ने बदल दी हाईस्कूल की भावना वर्मा की किस्मत
  • 94 प्रतिशत अंक पाकर भी अमेठी की भावना वर्मा हो गई फेल
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भावना और उसके परिजन ने लगाई न्याय की गुहार

UP Board Bhavna Verma Amethi : उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 25 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए थे. परिणाम आने के बाद कई छात्र बोर्ड की लापरवाही का नतीजा भोग रहे हैं. ऐसी ही एक अमेठी की कक्षा 10वीं की छात्रा भावना वर्मा है जिसे 94 फीसदी अंक मिलने थे उसे फेल कर दिया है. जानकारी के अनुसार प्रेक्टिकल में 180 की जगह उसे सिर्फ 18 अंक प्राप्त हुए हैं. छात्रा ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है.

बोर्ड की लाफरवाही ने बदल दी भावना वर्मा की किस्मत (UP Board Results)

उत्तर प्रदेश बोर्ड की गलती की सजा अब अमेठी की रहने वाली भावना वर्मा को भोगनी पड़ रही है. कस्बे के श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज के हाईस्कूल की छात्रा भावना वर्मा (Bhavna Verma) को लिखित परीक्षा में 402 अंक प्राप्त हुए हैं वहीं प्रेक्टिकल में 180 की जगह सिर्फ 18 अंक दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि विषय वार 30 नंबर के प्रेक्टिकल में उसे सिर्फ 3-3 अंक प्राप्त हुए हैं अगर सभी विषयों में उसे 30-30 अंक मिलते तो कुल मिलाकर उसे 94 प्रतिशत अंक प्राप्त होते लेकिन बोर्ड की गलती ने उसे फेल कर दिया.

भावना वर्मा का रिजल्ट

भावना का रिजल्ट फिर से होगा रिवाइज़ (Bhavna Verma Amethi)

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

भावना वर्मा और उसके परिजन परिणाम को लेकर मानसिक रूप से काफी परेशान हैं उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है. मीडिया से बात करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने कहा है कि टाइपिंग मिस्टेक की वजह से ऐसा हुआ इसको ठीक कर छात्रा को जल्द ही दूसरा रिजल्ट प्राप्त होगा.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us