Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Tractor Trolly Ban In UP News : सीएम योगी के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवारियां ढोना मना

Tractor Trolly Ban In UP News : सीएम योगी के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवारियां ढोना मना
कानपुर हैलेट अस्पताल में घायलों से मिलकर प्रेस कांफ्रेंस करते CM योगी

कानपुर में हुए हादसे के बाद सरकार ने ट्रैक्टर ट्रॉली के प्रयोग को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं. सीएम योगी ने लोगों से ट्रैक्टर ट्रॉली का प्रयोग केवल कृषि कार्य के लिए करने की अपील की है. जिसके बाद यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश की तरफ से भी इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया गया है.

Kanpur Accident News : कानपुर में शनिवार रात हुए भयावह सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया है.एक साथ 26 लोगों की मौत दिल दहला देने वाली है. सीएम योगी रविवार को हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने हैलेट अस्पताल पहुँचें, उसके बाद मृतकों के गांव कोर्था भी पहुँचें.

इस दौरान सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस भी की. लोगों से ट्रैक्टर ट्रॉली के प्रयोग को लेकर अपील की. सीएम ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग केवल कृषि कार्य हेतु हो, उसमें सवारी लेकर न चला जाए. इस सम्बंध में लोगों को जागरूक किया जाए.

सीएम योगी की इस अपील के बाद परिवहन विभाग सख़्त हुआ है.ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवारी ढोने की स्थित में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. उलंघन पर मोटरयान एक्ट के तहत 10 हजार रुपये तक के जुर्माने का निर्देश दिया गया है.

बता दें कि लखनऊ के बख्शी तालाब में पिछले सप्ताह दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से दस से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.उसके बाद भी पुलिस अफसरों को निर्देश मिले कि ऐसे वाहन चालकों के साथ बैठक कर उनको जागरूक करें कानपुर हादसे के बाद भी सीएम ने कड़े निर्देश दिए हैं.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

क्या हुआ था मामला..

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

कानपुर के घाटमपुर के कोर्था गांव के रहने वाले लोग शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर उन्नाव के बक्सर स्थिति चंद्रिका देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए आए हुए थे. दर्शन के बाद रात को लौटते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव के नजदीक सड़क से दूर एक तालाब में जा घुसा और पलट गया. ट्राली सहित ट्रैक्टर पलट जाने से उसमें सवार लोग नीचे पानी में जा घुसे. हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई. और कई लोग घायल हैं.

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us