Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : लॉ स्टूडेंट को बेवजह थर्ड डिग्री देने वाले तीन ख़ाकीधारियों पर गिरी गाज

Kanpur News : लॉ स्टूडेंट को बेवजह थर्ड डिग्री देने वाले तीन ख़ाकीधारियों पर गिरी गाज
विधि छात्र से मारपीट

कानपुर पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है कानपुर में लॉ स्टूडेंट को बेवजह थर्ड डिग्री देकर बेरहमी से पीटा गया, जिसमें छात्र के गम्भीर चोट आई है, पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से की जहां तत्काल एक्शन लेते हुए एक दरोगा व 2 कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया.


हाईलाइट्स

  • विधि स्टूडेंट मारपीट मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित
  • कल्याणपुर थानां क्षेत्र का है मामला
  • पीड़ित छात्र नें पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

Three policemen suspended for assaulting a law student : कानपुर की कमिश्नरेट पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो रहे है इन्ही के दरोगा व सिपाही वर्दी में रौब झाड़कर अराजकता फैलाएंगे जिसे चाहे,उसके साथ बदसलूकी करे मारपीट करें ये कहां का कानून है ,कल्याणपुर थाना क्षेत्र के टिकरा निवासी अभय प्रताप सिंह जो लॉ स्टूडेंट है बिना कुछ कहे उसे तीन पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह घसीटकर मारापीटा जिसमें उसके शरीर मे गम्भीर चोट आई है,पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है जहां पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं.

पढ़िए क्या हुआ था मामला

जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर टिकरा निवासी अभय प्रताप सिंह विधि के स्टूडेंट है,बीते दिन वह पानी खरीदने एक दुकान पर गया था जहाँ पहले से ही दुकान पर एक दरोगा व दो सिपाही मौजूद थे आरोप है कि वे तीनों नशे में धुत वर्दी पहने शराब पी रहे थे , जब अभय पानी लेने लगा तभी दरोगा की नजर अभय के शर्ट में रखे मोबाइल पर गई ,जिसमें दरोगा को लगा कि ये हमारा वीडियो बना रहा है इतनी सी बात पर ही दरोगा व सिपाहियों ने अभय के जोरदार थप्पड़ जड़े और चौकी ले आये फिर उसके साथ अपराधियों वाला सलूक किया,

जहां पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने घसीटकर मारा पीटा है जिसमें पीड़ित छात्र के काफी चोट आई है जिसके निशान भी मौजूद है ,इस मामले में पीड़ित न्याय की गुहार लेकर शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर का दरवाजा खटखटाया जहाँ पीड़ित के साथ हुई बर्बरता पर उन पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए,उधर जांच में तीनों दोषी पाए गए और उनका निलम्बन किया गया.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

तीनो पर दर्ज हुई एफआईआर

डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि विधि छात्र के साथ अभद्रता व पीटने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. एसीपी कल्याणपुर के द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही थी. जांच के आधार पर उपनिरीक्षक अनूप सिंह, हेड कांस्टेबल रामपाल, हेड कांस्टेबल प्रताप को निलंबित कर दिया गया उनके विरुद्ध एफआईआर भी की गई है जिसपर गम्भीरता से जांच की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us