Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Akhilesh Yadav Kanpur Road: कानपुर की सड़क और चन्द्रयान को लेकर अखिलेश ने Yogi Adityanath से क्या पूंछा सवाल ?

Akhilesh Yadav Kanpur Road: कानपुर की सड़क और चन्द्रयान को लेकर अखिलेश ने Yogi Adityanath से क्या पूंछा सवाल ?
अखिलेश यादव ने तस्वीर शेयर कर ली चुटकी : फोटो साभार सोशल मीडिया

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है.उन्होंने एक्स के जरिये कानपुर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर एक तस्वीर शेयर करते हुए सड़क को ठीक करवाने की मांग की.और कहा सड़क जल्द ठीक करवा लें कहीं चन्द्रयान ने सड़क को चन्द्रमा की सतह समझ लिया तो क्या होगा.


हाईलाइट्स

  • समाजवादी पार्टी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर कानपुर की सड़क की तस्वीर शेयर कर साधा नि
  • एक्स पर कानपुर के कार्रही क्षेत्र के एक उबड़-खाबड़ सड़क की तस्वीर शेयर की ,चन्द्रयान चंद्रमा की सतह न स
  • अगर फोटो खींच ली,सरकार तो मुंह दिखाने लायक नहीं बचेगी

SP President Akhilesh Yadav targeted the UP government : पूर्व सीएम और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई न कोई मुद्दे पर टारगेट करते रहते हैं. सांड,आवारा पशुओं और सड़को को लेकर ,अखिलेश ने अब उबड़ खाबड़ सड़कों पर हमला बोला है.अपने एक्स पर कानपुर की एक सड़क की तस्वीर शेयर की है,जिसपर उन्होंने यूपी सरकार पर कुछ इस तरह से निशाना साधा है.

एक्स पर कानपुर की एक उबड़-खाबड़ सड़क की तस्वीर की शेयर

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक्स के जरिए उबड़-खाबड़ सड़क की तस्वीर शेयर कर यूपी सरकार को घेरते हुए निशाना साधा है.और उसे ठीक कराने की मांग की है.कानपुर की सड़कों का हाल तो बेहाल ही दिखाई देता है.और जब  बारिश हो जाये फिर क्या कहने,न जाने कितने लोग इन पानी भरे गहरे गड्ढों में गिरकर चुटहिल हो जाते हैं.लेकिन आलाधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेंगता.

कुछ इस तरह से सरकार पर कसा तंज

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

अब कानपुर शहर के कर्रही क्षेत्र की एक उबड़ खाबड़ सड़क की तस्वीर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर शेयर की है.अक्सर अखिलेश यूपी की खस्ताहाल सड़कों को लेकर सरकार पर हमला बोलते रहते हैं.उन्होंने एक्स पर कानपुर की इस उबड़ खाबड़ सड़क की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि,माननीय मुख्यमंत्री जी जल्दी से कानपुर की इस सड़क को ठीक करवा दीजिए, कहीं चंद्रयान ने इस ऊबड़-खाबड़ सड़क को चंद्रमा की सतह समझकर फ़ोटो खींचकर भेज दी, तो धरती पर उप्र की भाजपा सरकार कहीं मुँह दिखाने लायक नहीं बचेगी.

विपक्ष में होकर यूपी सरकार को घेरते रहते हैं अक्सर

उत्तर प्रदेश की उबड़-खाबड़ सड़कों को लेकर अखिलेश लगातार सरकार को टारगेट करते रहते हैं,आवारा पशुओं व सांड जैसे कई मुद्दों को लेकर अक्सर यूपी सरकार को घेरते रहते हैं.स्वास्थ्य की कमियों पर भी कई बार मुद्दा उठाया है.अब सड़कों का मुद्दा उठाया है.और सरकार से इसे ठीक कराने की मांग की है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us