Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Seema Haider News : सीमा हैदर को फ़िल्म का ऑफर ! क्लीन चिट का है इंतजार, मिल सकता है रॉ एजेंट का किरदार

Seema Haider News : सीमा हैदर को फ़िल्म का ऑफर ! क्लीन चिट का है इंतजार, मिल सकता है रॉ एजेंट का किरदार
सीमा हैदर को फ़िल्म का ऑफर, फोटो, सोशल मीडिया

पाकिस्तान की सीमा हैदर फिल्मों में कदम रख सकती हैं. फिल्म निर्माता अमित जानी ने सीमा को फिल्म का ऑफर दिया है. जिसे सीमा ने स्वीकार कर लिया है. रबूपुरा स्थित घर पर जानी फायरफॉक्स टीम ने सीमा का ऑडिशन भी लिया.जासूस का आरोप झेल रही सीमा को अब एटीएस की जांच में क्लीन चिट का इंतजार है. उसके बाद ही वे निर्णय लेंगी.


हाईलाइट्स

  • पाकिस्तान मूल की सीमा हैदर को मिला फिल्मों का ऑफर
  • फ़िल्म में रॉ एजेंट की भूमिका में दिख सकती हैं, फ़िल्म निर्माता अमित जानी मिले सीमा से,टीम ने लिया ऑडि
  • सीमा ने की हां, जासूस के अरोप में एटीएस कर रही है जांच,सीमा को क्लीन चिट का इंतज़ार

Seema Haider got film offers : पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत पहुंची सीमा हैदर का नाम आज पूरी दुनिया जान चुकी है. सीमा को अब फिल्मों के भी ऑफर आने लगे हैं. उधर एटीएस लगातार जासूस के आरोप में सीमा हैदर मामले की जांच कर रही है. सीमा को मेरठ के फिल्म निर्माता ने फ़िल्म का ऑफर दिया है. जिसकी स्टोरी भी सीमा को बताई,इस फ़िल्म में सीमा का क्या किरदार हो सकता है आपको आगे बताते हैं..हालांकि अभी सीमा के लिए यह मंजिल अभी बहुत दूर है.

सीमा को फिल्मों का ऑफर,एटीएस की जांच अभी भी जारी

सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है. एक तरफ सीमा हैदर के पाकिस्तानी जासूस होने की आशंका गहराई हुई है. जिसकी एटीएस लगातार जांच भी कर रही है.दूसरी तरफ सीमा को फिल्मों के ऑफर आने लगे है. मेरठ के एक फिल्म निर्माता अमित जॉनी सीमा से मिलने रबूपुरा स्थित सचिन के घर पहुंचे थे. जहां उन्होंने सीमा को अपनी फिल्म का ऑफर दिया.

फ़िल्म में रॉ एजेंट के किरदार में दिख सकती है सीमा

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

सीमा को कहानी काफी पसन्द आयी. फ़िल्म निर्माता ने भगवा शॉल ओढ़ाकर सीमा को सम्मानित किया.सीमा ने डायरेक्टर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.फ़िल्म के ऑफर को स्वीकार कर लिया.हालांकि सीमा के लिए मंजिल अभी बहुत दूर है.सीमा यदि यह फ़िल्म करती हैं तो इसमें एक रॉ एजेंट के किरदार में दिख सकती हैं. अमित जानी के बाद फिल्म निर्माता जयंत सिन्हा जानी फायर फॉक्स की टीम के साथ सीमा के घर पहुंचे. जहां सीमा का ऑडिशन भी लिया गया. फिल्म में सीमा रॉ एजेंट की भूमिका में दिख सकती हैं, फिल्म द टेलर मर्डर स्टोरी है,यह फिल्म उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर बन रही है.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

क्लीन चिट का इंतजार तभी करूंगी फ़िल्म

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

इस पूरे मामले में सीमा हैदर ने जहां एक तरफ खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि फिल्म का ऑफर दिया गया है. लेकिन एटीएस की रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ, क्लीन चिट मिलने के बाद ही फिल्म में काम करूंगी.

ग़ौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तान मूल की रहने वाली है.बीते दिनों सीमा हैदर प्रेमी सचिन से मिलने के लिए गलत तरह से पाकिस्तान से भारत पहुंची थी. जिसके बाद उसपर जासूसी का आरोप लगा हुआ है.एटीएस लगातार सीमा मामले में जांच कर रही है.एजेंसिया भी सीमा मामले में फूंक-फंक कर कदम रख रही है.फिलहाल सीमा ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में प्रेमी सचिन के घर पर बच्चो संग रह रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us