Sadhvi Niranjan Jyoti Accident News : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, घायल
On
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में घायल हो गईं. हादसा कर्नाटक में हुआ है. बताया जा रहा है कि वह अपने मंत्रालय के काम से कर्नाटक के दौरे पर थीं.
हाईलाइट्स
- केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सड़क में घायल..
- कर्नाटक के विजयपुरा में ट्रक ने मारी टक्कर..
- कई जगह आईं चोटें. मंत्री ने बयान जारी कर कहा- 'ठीक हूँ.'
Sadhvi Niranjan Jyoti News : भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में घायल हो गईं.
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री मंत्रालय के काम से कर्नाटक के दौरे पर थीं. गुरुवार शाम वह कार में बैठकर जा रहीं थीं. इसी दौरान विजयपुरा इलाक़े में उनकी कार में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर की वजह से कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई. कार के ड्राइवर सहित केंद्रीय मंत्री को हल्की चोटें आईं हैं. बताया जा रहा है कि ट्रक चालक शराब के नशे में ट्रक चला रहा था. पुलिस ने चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया है.

Related Posts
Latest News
02 Oct 2026 15:42:24
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
