Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Refined Oil Side Effects: सावधान ! कहीं आप खाने में रिफाइंड ऑयल का तो नहीं कर रहे प्रयोग, आज ही छोड़ दें अन्यथा बना देगा आपको बीमार

Refined Oil Side Effects: सावधान ! कहीं आप खाने में रिफाइंड ऑयल का तो नहीं कर रहे प्रयोग, आज ही छोड़ दें अन्यथा बना देगा आपको बीमार
रिफाइंड ऑयल का प्रयोग कर रहे तो हो जाएं सावधान, फोटो साभार सोशल मीडिया

Refined Oil Side Effects: यदि आप भी खाने में रिफाइंड ऑयल का प्रयोग और सेवन कर रहे हैं तो सावधान हो जाए, अन्यथा आपको बीमार कर सकता है. रिफाइंड ऑयल का प्रयोग जितना जल्दी हो बंद कर दें, कोशिश करें कि सरसों का तेल और घी का खाने में प्रयोग करें, रिफाइंड ऑयल का सेवन मानव शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है. पता भी नहीं चलेगा कि आपके शरीर में कौन सी बीमारी कब जन्म ले लें.


हाईलाइट्स

  • रिफाइंड तेल का बंद कर दें प्रयोग, नहीं तो हो सकते हैं बीमार
  • हाई टेम्परेचर पर इस तेल को रिफाइन किया जाता है, सभी पोषक तत्व हो जाते हैं समाप्त
  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, सरसों का तेल और घी का करें प्रयोग

Stop using refined oil : भारतीय खाने में जब तक मसाला और तेलों का तड़का न हो तबतक स्वाद ही नहीं बनता, शायद आप यह नहीं जानते होंगे, जो तेल आप खाने में प्रयोग कर रहे हैं, वह कितना शरीर के लिए घातक हो सकता है. रिफाइंड तेल का प्रयोग करते हैं तो जान लें इन बातों को वरना शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले सकती हैं. 

रिफाइंड ऑयल शरीर के लिए हानिकारक

रिफाइंड ऑयल आजकल लगभग घरों में इसका प्रयोग किया जाता है. क्योंकि यह सरसों तेल की अपेक्षा थोड़ा कम कीमत का होता है, कुछ का मानना है कि यह रिफाइंड ऑयल फायदेमंद होता है, आपको बता दें यह रिफाइंड ऑयल शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है. जब तेल को बहुत ज्यादा तापमान पर रिफाइन किया जाता है, इस तेल में पाए जाने वाले जरूरी पोषक तत्व अपने आप खत्म हो जाते हैं, और बेड सिम्पटम्स बॉडी में झलकने लगते हैं. जिससे ट्रांस फैट बढ़ने लगता है, यह कॉलेस्ट्रॉल और इन्सुलीन के लेवल को बढ़ाता है, इसके साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है. जिसके बाद शरीर में गम्भीर बीमारियां पनप सकती हैं.

इन तेलों के प्रयोग से बचें

जो तेल आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं उनमें राइस ब्रान ऑयल,मूंगफली तेल,सूरजमुखी का तेल,कैनोला का तेल,सोयाबीन का तेल,मक्के का तेल है, इसके सेवन से बॉडी में ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ने लगती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल, ट्राइग्लिसराइड्स और इंसुलिन के लेवल को बढ़ाने का काम करता है. ज्यादा सेवन बड़ी बीमारियों का संकेत भी है.

क्या होता है रिफाइंड ऑयल

रिफाइंड ऑयल भी एक प्रकार का नेचुरल तेल ही है, जिसे प्रोसेस्ड किया जाता है, इस नेचुरल तेलों को कई केमिकल्स के साथ खाने के लिए तैयार किया जाता है. जो एक तो स्वाद बनाता है और निकलने वाली गन्ध को खत्म करता है, प्रोसेस्‍ड होने की वजह से ये गंधरहित और स्वाद मुक्त बन जाता है. जिसका प्रयोग लोग करने लगते हैं. और यही बाद में शरीर के लिए नुकसान साबित होता है.

रिफाइंड तेल के प्रयोग के बाद ये बीमारियां

यदि आप लगातार इन रिफाइंड तेलों का प्रयोग कर रहे हैं, तो शरीर में इस तरह की बीमारियां उमड़ सकती है. जिसमें डायबिटीज मेलेटस,कैंसर,मोटापा,गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज,एथेरोस्क्लेरोसिस शामिल हैं. दरअसल यह रिफाइंड ऑयल हाई टेम्परेचर में तैयार किया जाता है, जिसके बाद सभी प्रकार के इस तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं. जिसके बाद एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को शरीर में कम कर देती है. फिर बीमारियां पनपना शुरू हो जाती हैं.

इन तेलों का कर सकते हैं प्रयोग

कुकिंग ऑयल ऐसा हो जिसमें ओमेगा 3 हो, फैटी एसिड इसमें अधिक होता है, खाने में आप सरसों का तेल,नारियल तेल,घी,तिल का तेल और मूंगफली के तेल का प्रयोग कर सकते हैं. जो खाने के प्रयोग के लिए बेहतर है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us