
Pranshu Datt Dwivedi : फतेहपुर पहुँचें भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
On
यूपी के फतेहपुर जिले में चिकित्सा शिविर कार्यक्रम में पहुँचें बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और ओमप्रकाश राजभर को लेकर क्या कुछ आइए जानते हैं.
हाईलाइट्स
- युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी..
- 2024 के चुनाव में ओमप्रकाश राजभर भाजपा के साथ- प्रांशु दत्त द्विवेदी
- फतेहपुर जिला अस्पताल में आयोजित चिकित्सा शिविर के उद्घाटन में पहुँचें थे प्रदेश अध्यक्ष..
Fatehpur News : चिकित्सा शिविर कार्यक्रम में फतेहपुर पहुँचें भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्वामी प्रसाद पर जमकर निशाना साधा. स्वामी के बीजेपी पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद हताश और निराश हैं.

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि गरीबों के उत्थान की योजनाओं को केंद्र सरकार लेकर आ रही है इनकी बाते कोई सुनने वाला नही है, मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार 2024 में बनने वाली है.मुझे तो लगता है जो पिछले विधानसभा में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन था उससे भी नीचे हो सकता है और 80 की 80 सीटें समाजवादी पार्टी हार जाएगी.

Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
