Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

मनीष गुप्ता हत्याकांड:'पुलिसवाले फ़रार नहीं हुए उनको फ़रार कराया गया है'-अखिलेश यादव

मनीष गुप्ता हत्याकांड: जब मृतक के घर पहुँचे थे अखिलेश यादव

मनीष गुप्ता हत्याकांड (Manish Gupta Murder Case) को लेकर यूपी की सियासत (UP Politics News) तेज़ हो गई है. हत्यारोपी पुलिस वालों की अब तक गिरफ्तारी न होने से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार (Yogi Government) पर एक बार फ़िर तीख़ा हमला किया है. Manish Gupta Murder Case

मनीष गुप्ता हत्याकांड: गोरखपुर के पुलिस वालों के हांथो मारे गए कानपुर के युवा व्यापारी मनीष गुप्ता (Manish Gupta Murder Case) का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. प्रदेश की राजनीति मनीष गुप्ता हत्याकांड को लेकर तेज़ हो गई है. गुरुवार को सबसे पहले पीड़ित परिवार से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कानपुर पहुँचकर उनके आवास पर मुलाकात की.Manish Gupta Murder Case

इसके बाद कानपुर में सरकारी कार्यक्रम में पहुँचें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की. मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी मनीषा गुप्ता की मांगों को मानते हुए सीएम योगी ने नौकरी, मुवावजा राशि बढ़ाने और केस को कानपुर ट्रांसफर करने की बात कही. योगी से मिलने के बाद मीनाक्षी गुप्ता ने अपने बयान में कहा कि सीएम ने उनकी मांगों को मान लिया है. मैं उनसे संतुष्ट हूँ. Gorakhpur Manish Gupta Hatyakand

अब तक गिरफ्तार नहीं हुए पुलिसवाले..

मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में रामगढ़ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह समेत 6 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है. सभी को तुरन्त निलंबित भी कर दिया गया था.लेकिन अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. सभी फ़रार बताए जा रहे हैं.इसी को लेकर सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को एक बार फ़िर योगी सरकार (Yogi Government) पर हमलावर हुए हैं. उन्होंने कहा कि-"मनीष गुप्ता हत्याकांड में पुलिसवालों की गिरफ़्तारी न होना ये दर्शाता है कि वो फ़रार नहीं हुए हैं उन्हें फ़रार कराया गया है. दरअसल कोई आरोपियों को नहीं बल्कि ख़ुद को बचा रहा है क्योंकि इसके तार ‘वसूली-तंत्र’ से जुड़े होने की पूरी आशंका है.‘ज़ीरो टालरेंस’ भी भाजपाई जुमला है."

क्या है मामला..

बता दें कि बीते दिनों गोरखपुर घूमने आए कानपुर के युवा व्यापारी मनीष गुप्ता की होटल में पुलिस कर्मियों ने चेकिंग के नाम पर जमकर पिटाई कर दी थी. जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त ही मौत हो गई थी. घटना में एक इंस्पेक्टर सहित कुल 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज कर सभी को निलंबित किया गया है.Manish Gupta Hatyakand

इस मामले में सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा है कि-गोरखपुर में हुई दु:खद घटना का दोषी कोई भी हो, किसी भी पद पर हो, वह किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.सबकी जवाबदेही तय की जाएगी. अपराधी सिर्फ अपराधी होता है.घटना के बाद अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल मुकदमा दर्ज कराया गया.Kanpur Manish Gupta Murder News

जनपद कानपुर तो अपराध व अपराधियों के खिलाफ हमारी 'जीरो टॉलरेंस नीति' का जीता जागता उदाहरण है.पीड़ित की पीड़ा के साथ जुड़ना हमारा दायित्व है. सरकार हर कदम पर परिवार के साथ है, हर कीमत पर उन्हें त्वरित न्याय मिलेगा. मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं.Gorakhpur Kand Manish Gupta

01 Oct 2021 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शुरू करने जा रही है. पहले चरण में करीब 45 हजार...
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट

Follow Us