Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Love Jihad In Fatehpur: फतेहपुर में हिंदू संगठनों ने भरी हुंकार जिला प्रशासन पर लगाए शिथिलता के आरोप, दहन होगा डीएम का पुतला

Love Jihad In Fatehpur: फतेहपुर में हिंदू संगठनों ने भरी हुंकार जिला प्रशासन पर लगाए शिथिलता के आरोप, दहन होगा डीएम का पुतला
फतेहपुर में लव जिहाद के विरोध में विहिप का प्रदर्शन : फोटो युगान्तर प्रवाह

Love Jihad In Fatehpur : यूपी के फतेहपुर में लव जिहाद का शिकार हुई हिंदू युवती को न्याय दिलाने के लिए विहिप सहित अन्य हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए न्याय की मांग की है. आरोप है कि आरोपी के साथ उसके परिजन और अन्य लोग भी दुष्कर्म और हत्या की साजिश में शामिल थे.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में लव जिहाद की वारदात हिंदू युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या
  • विहिप सहित हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव
  • कार्रवाई में शिथिलता बरतते पर दहन होगा जिलाधिकारी श्रुति का पुतला-विहिप

Love Jihad In Fatehpur : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हिंदू युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने एक बार फिर लोगों को झकझोर दिया है. न्याय की मांग के लिए विश्व हिंदू परिषद सहित तमाम हिंदू संगठनों ने नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया. कई सूत्री मांगों को लेकर लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा. वहीं विहिप नेता वीरेंद्र पाण्डेय ने जिलाधिकारी पर कार्रवाई को लेकर शिथिलता बरतने का आरोप लगाया.

बिंदकी क्षेत्र में कैसे दिया गया वारदात को अंजाम

मूलरूप से फतेहपुर राधानगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अहमदाबाद से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर स्थित गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आई थी. 22 जून की रात कार्यक्रम के दौरान अचानक उसका अपहरण हो गया परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला.

बताया जा रहा है कि 23 जून को निर्माणाधीन मकान में गंभीर हालत में लड़की पाई गई. मौके पर पुलिस और परिजन वहां पहुंचे और उसे कानपुर हैलेट लेकर चले गए. सोमवार 26 जून को हैलेट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद में ही पुलिस ने सिकंदर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन युवती की मौत के बाद परिजन और विहिप ने न्याय की मांग करते हुए अपनी आवाज़ बुलंद करते रहे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

आनन फानन में पुलिस और जिला प्रशासन ने सिकंदर के पिता का ज्वलागंज स्थित माकान का कुछ हिस्सा तोड़ दिया और कई गाड़ियों को भी जब्त कर लिया लेकिन विहिप ने इसे प्रशासन की शिथिलता बताई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

लव जिहाद का शिकार हुई हिंदू युवती को न्याय दिलाने के लिए हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Read More: Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

फतेहपुर में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए विहिप सहित हिंदू संगठनों ने नगर कालोनी में एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय का घेराव किया. विहिप ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा. उनकी मांग है कि..

1. सम्पूर्ण प्रकरण की जांच सी०बी०सी०आई०डी से करायी जाये.

2. पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाये.

3. उक्त प्रकरण मे NSA की कार्यवाही की जाये.

4. अपराधी द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पूर्ण सम्पत्ति एवं भूमि की जांच व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाये.

5. ट्रैवेल्स एजेन्सी के नियमों के विपरीत अपराधी परिवार द्वारा घोषी ब्रदर्स ट्रैवेल्स नाम से डग्गामार सवारी गाडी का संचालन किया जा रहा है. जिससे सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है. मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों का पालन करते हुए गुण्डा एक्ट की कार्रवाई की जाये.

6. 12 घण्टों के भीतर घटना में शामिल गैंग के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये.

7. उक्त प्रकरण पर फास्ट ट्रैक कोर्ट पास्को, पास्को-1 एवं विचाराधीन सभी मुकदमों का जल्द से जल्द निस्तारण कर अभियुक्त की फांसी की सजा सुनिश्चित की जाये.

हिंदू विरोधी जिलाधिकारी का दहन होगा पुतला

विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय ने युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा दुष्कर्म पीड़िता हिंदू युवती को न्याय देने में शिथिलता बरती जा रही है. उन्होंने आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी श्रुति को हिंदू विरोधी बताते हुए कहा है कि गुरुवार को संपूर्ण जिले के अलग-अलग स्थानों में डीएम का पुतला दहन किया जायेगा.

वीरेंद्र पाण्डेय बताते हैं कि इसके बाद भी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अगर शिथिलता बरती तो बकरीद के बाद पूरे जनपद की मार्केट को बंद कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि बुधवार शाम हिंदू युवती के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन है वहीं इसकी रूप रेखा तैयार होगी.

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us