Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : एलएलबी की छात्रा ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में लगाई बैराज से गंगा में छलांग,मौत

Kanpur News : एलएलबी की छात्रा ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में लगाई बैराज से गंगा में छलांग,मौत
लॉ छात्रा ने गंगा में छलांग लगाकर किया सुसाइड

कानपुर में लॉ की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा बैराज पुल से कूदकर सुसाइड कर लिया, बैराज पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई लेकिन तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी,पुलिस ने छात्रा के पास से आईडी बरामद करते हुए शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी है फिलहाल छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया जिसका अब तक पता नहीं चल सका.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में एलएलबी की छात्रा ने बैराज से गंगा में छलांग लगाकर किया सूसाइड
  • आत्महत्या के कारणों का अबतक नही चल सका पता
  • परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Law Student Committed Suicide In Kanpur : कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एलएलबी की छात्रा ने गंगा बैराज पुल से छलांग लगा दी. छात्रा को डूबता देख बचाने के लिए गोताखोर भी नदी में कूद पड़े,जब तक वे उसको बाहर निकालते, तब तक छात्रा ने दम तोड़ दिया था. घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दी है.

सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं

जानकारी के मुताबिक कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार सुबह एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा बैराज पुल से छलांग लगा दी ,बैराज में मौजूद गोताखोरों ने युवती को नदी से बाहर निकाला तबतक उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी ,राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा की जेब से आईडी कार्ड बरामद किया है, जिससे उसकी शिनाख्त गुजैनी निवासी 20 वर्षीय अंजली विश्वकर्मा के रूप में हुई,पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी जहां परिजनों में कोहराम मच गया.

छात्रा के शव को भेजा पोस्टमार्टम

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

अंजली छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी बाजपेई ऑफ लीगल की बीए एलएलबी की छात्रा थी, आज सुबह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन यहां कैसे आई यह परिजनों को भी नहीं पता है,इतना जरूर जानकारी हुई है कि दो दिनों से कुछ परेशान थी फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड के कारणों की जानकारी जुटा रही है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us