Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

KL Rahul की भारतीय टीम से होगी छुट्टी इस खिलाड़ी को मिलेगा अब मौका

KL Rahul की भारतीय टीम से होगी छुट्टी इस खिलाड़ी को मिलेगा अब मौका
KL Rahul (फाइल फोटो)

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) का ख़राब फॉर्म टीम के लिए चिंता का कारण बना हुआ है.अब उन्हें टीम से बाहर करने की माँग भी उठने लगी है.ऐसे में राहुल भी अपनी ख़राब फॉर्म को लेकर चिंतित हैं.

KL Rahul: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पिछले दो सालों से टी-ट्वेंटी मुकाबलों में ख़राब फॉर्म से जूझ रहे हैं.राहुल अब टीम के लिए भारी पड़ रहे हैं.धीरे धीरे अब भारतीय फैंस भी राहुल को टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं.

केएल राहुल (KL Rahul) के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, औऱ किसी मैच में यदि वह कुछ रन बनाते भी हैं तो स्ट्राइक रेट इतना कम होता है जो आगे आने वाले बल्लेबाजों के लिए मुशीबत बनता है. मौजूदा एशिया कप के दोनों मुकाबलों में राहुल का बल्ला नहीं चला.

पाकिस्तान (Pakistan Team) के खिलाफ वह शून्य में आउट हुए. वहीं हांगकांग जैसी बेहद कमज़ोर टीम के सामने भी राहुल का बल्ला नहीं चला. उन्होंने इस मैच में भले ही 36 रन बनाए लेकिन इसके लिए उन्होंने 39 गेंदों का सामना किया. बल्लेबाजी के दौरान वह बुरी तरह संघर्ष करते नज़र आए. जबकि उन्ही गेंदबाजों के आगे रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव औऱ विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. 

कम स्ट्राइक रेट चिंता का कारण..

केएल राहुल का धीमी गति से बल्लेबाजी करना चिंता का कारण है. टी ट्वेंटी के लिहाज से उनका स्ट्राइक रेट बेहद कम है. 2021 में उन्होंने 130 के स्ट्राइक रेट से रन बनाएं हैं. वहीं मौजूदा साल में उनका स्ट्राइक रेट घटकर 90 हो गया है. आईपीएल में भी राहुल का स्ट्राइक रेट 135 के आस पास ही है. ऐसे में बीसीसीआई की चिंता है कि आगे टी ट्वेंटी विश्व कप होना है.ऐसे में राहुल का इस तरह से बैटिंग करना टीम के लिए ठीक नहीं है.

विराट रोहित कर सकते हैं ओपनिंग..

आईपीएल में विराट कोहली ओपनिंग बल्लेबाजी करते हैं. राहुल की फॉर्म को देखते हुए एशिया कप (Asia Cup 2022) के अगले मैच में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं. ऐसे में सूर्यकुमार यादव तीसरे नम्बर पर और चौथे नम्बर पर ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us