Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Indian Railway News : यूपी में है यह अनोखा रेलवे स्टेशन एक ही समय पर दो जिलों में खड़ी रहती है ट्रेन

Indian Railway News : यूपी में है यह अनोखा रेलवे स्टेशन एक ही समय पर दो जिलों में खड़ी रहती है ट्रेन
कंचौसी रेलवे स्टेशन

यूपी में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जो अपने आप में बड़ा अनोखा है.यह स्टेशन दो जनपदों की सीमा पर है.जिसके चलते यहां रुकने वाली ट्रेनें एक ही समय पर दो जिलों की भूमि पर खड़ी रहती हैं.

Indian Railway News : भारतीय रेलवे से जुड़े कई अनोखे किस्से आपने सुने पढ़े होंगें, कई रेलवे स्टेशन अपनी भौगोलिक स्थिति के चलते चर्चा में रहते हैं. ऐसा ही एक रेलवे स्टेशन यूपी का कंचौसी रेलवे स्टेशन है.जो दो जनपदों की सीमा पर स्थित है.इस स्टेशन का आधा हिस्सा कानपुर देहात में औऱ आधा हिस्सा औरैया जिला में पड़ता है.

उल्लेखनीय है कि कानपुर देहात जिला कानपुर महानगर से जुड़ा हुआ है. कानपुर देहात से ही औरैया जिला जुड़ा हुआ है.कंचौसी रेलवे स्टेशन जहां पर स्थित है उसकी आधी ज़मीन कानपुर देहात ज़िले में औऱ आधी औरैया ज़िले में है.इसके चलते जो भी ट्रेन इस स्टेशन में खड़ी होती है वह दो जिलों में रहती है. मतलब ट्रेन का आधा हिस्सा कानपुर देहात ज़िले में औऱ आधा हिस्सा औरैया ज़िले में रहता है.

कंचौसी क्षेत्र की जाए तो वहां से हाईवे 45 से 50 किमी दूर है.अभी तक ट्रेनों के नाम पर केवल पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है.इससे व्यापारियों व क्षेत्र के लोगों को परेशानी होती है.अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले का घर कंचौसी में ही है. क्षेत्र के लोग लगातार उनसे एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे.

हाल ही में दिल्ली जाकर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात करके समस्या बताई, साथ ही फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की.मंत्री ने सांसद की समस्या का निस्तारण करते हुए 48 घंटे के अंदर ट्रेन के ठहराव का आदेश जारी करा दिया. डीआरएम प्रयागराज ने बुधवार से ट्रेन के ठहराव के निर्देश जारी कर दिए हैं.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us