Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Holi Special Train List:रेलवे होली के मौक़े पर दे रहा है इन स्पेशल ट्रेनों का तोहफ़ा चेक कर लें लिस्ट

Holi Special Train List:रेलवे होली के मौक़े पर दे रहा है इन स्पेशल ट्रेनों का तोहफ़ा चेक कर लें लिस्ट
Holi Special Train List: सांकेतिक फ़ोटो

होली के मौक़े पर भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है.इन ट्रेनों के चलने से नौकरी या अन्य कामों के चलते घरों से दूर रह रहे लोगों को त्योहार के मौक़े पर घर पहुँचने में आसानी होगी. Holi Special Train List

Holi Special Train List 2022:होली पर मिलने वाली छुट्टी पर  हर किसी का मन होता है कि वह अपने घर परिवार के साथ अपने शहर अपने गांव में होली का त्योहार सेलिब्रेट करे.लेकिन कई बार यात्रा का साधन सुलभ न होने से लोग घर आने का प्लान कैंसिल कर देते हैं.हर साल की तरह इस साल भी भारतीय रेलवे ने होली के मौक़े पर कुछ स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है.आइए जानते हैं उनके बारे में पूरी डिटेल्स.. Holi Train List

1- 04052 आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी आरक्षित होली स्‍पेशल दिनांक 11.03.2022 से 20.03.2022 तक प्रत्‍येक शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 11.00 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सांय 04.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी.वापसी दिशा में 04051 वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित होली स्‍पेशल दिनांक 12.03.2022 से 21.03.2022 तक प्रत्‍येक शनिवार और सोमवार को वाराणसी से शाम 06.30 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन दोपहर 01.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल वाराणसी पहुंचेगी. यह स्‍पेशल रेलगाड़ी मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ और सुलतानपुर स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

2- 04066 दिल्‍ली जं0-पटना ए.सी. आरक्षित सुपर फास्‍ट गति शक्ति होली स्‍पेशल दिनांक 15.03.2022,16.03.2022,20.03.2022 और 21.03.2022 को दिल्‍ली जं0 से रात्रि 11.00 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सांय 03.45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी दिशा में 04065 पटना-दिल्‍ली जं0 ए.सी. आरक्षित सुपर फास्‍ट गति शक्ति होली स्‍पेशल दिनांक 14.03.2022,15.03.2022,19.03.2022 और 20.03.2022 को पटना से सांय 05.45 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 10.35 बजे दिल्‍ली जं0 पहुंचेगी.यह स्‍पेशल रेलगाड़ी कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं0, वाराणसी, दीनदयाल उपाध्‍याय जं0 और दानापुर स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. Holi 2022 Special Train List

3-मुंबई से चलने वाली स्पेशल ट्रेन..

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

ट्रेन नं. 09039 मुंबई सेंट्रल से जयपुर के लिए 16 मार्च को रात 11.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 7.25 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

ट्रेन नं. 09040 जयपुर से बोरीवली के लिए 17 मार्च को रात 9.15 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3.10 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

ट्रेन नं.09035 बांद्रा टर्मिनस से  कोठी के लिए 16 मार्च को सुबह 11 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी

ट्रेन नं. 09036 भगत की कोठी से बांद्रा टर्मिनस 17 मार्च को सुबह 11.40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.15 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी.

ट्रेन नं. 09005 बांद्रा टर्मिनस से भावनगर टर्मिनस 14 मार्च को रात 9.45 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन अगले दिन सुबह 10.30 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी.

ट्रेन नं. 09006 भावनगर टर्मिनस से बांद्रा टर्मिनस 16 मार्च को सुबह 10.10 बजे रवाना होगी. यह उसी दिन रात 11.25 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी.

यात्री ध्यान दें कि ट्रेन नं. 09039, 09035, 09005 और 09006 2 मार्च, 2022 से खुलेंगी. इसके अलावा, ये ट्रेनें स्पेशल किराए पर पूरी तरह से आरक्षित होंगी.

ट्रेन संख्या 01001 त्रि-साप्ताहिक स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 7 से 30 मार्च तक प्रस्थान करेगी. जबकि ट्रेन संख्या 01002 त्रि-साप्ताहिक स्पेशल 9 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बलिया से रवाना होगी.

इन ट्रेनों के स्टॉपेज में कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खड़गापुर, छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम करवी, मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंरिहार मऊ और रसरा शामिल हैं.ट्रेन में एक एसी टू टियर, छह एसी थ्री टियर, 11 स्लीपर क्लास और पांच सामान्य सेकेंड क्लास बोगियां होंगी

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us