
NEET JEE Exam 2020:गुरुवार से छात्रों का धरना..चौतरफ़ा घिरी सरकार..!
नीट और जेई की परीक्षा स्थगित कराने को लेकर छात्रों ने गुरुवार से देशव्यापी धरना देने का ऐलान किया है..वहीं दूसरी ओर सरकार परीक्षा कराने की ज़िद में अड़ी हुई है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
डेस्क:कोरोना वायरस को देखते हुए नीट (NEET) और जेई (JEE) की परीक्षा स्थगित कराने को लेकर छात्र लगातार सरकार से माँग कर रहें हैं।लेक़िन केंद्र की मोदी सरकार परीक्षा कराने की ज़िद पर अड़ गई है।

इस मामले में कांग्रेस, सपा सहित सभी विपक्षी दलों ने भी छात्रों के हितों का ध्यान रखते हुए फ़िलहाल परीक्षा पर रोक लगाने की मांग की है।लेक़िन सरकार से मौजूदा रुख से साफ़ है कि वह हर हाल में परीक्षा कराना चाह रही है। NEET JEE Exam postpone



देशभर के छात्र परीक्षा का विरोध कर रहें हैं और यह भी ख़बर आ रही है कि छात्र गुरुवार से देशव्यापी धरने पर बैठेंगे।बता दें JEE की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच होगी और NEET की परीक्षा 13 सितंबर को कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें-पत्रकार हत्याकांड:तेज़ हुई सियासत..निशाने पर योगी सरकार..अब तक क्या कुछ हुआ जानें..!
इस बीच, JEE और NEET परीक्षाओं के लिए कल देर रात केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राज्यवार परीक्षा केंद्रो की लिस्ट भी जारी कर दी है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट में JEE परीक्षा केंद्र को 570 से बढ़ाकर 660 कर दिया गया है जबकि NEET परीक्षा केंद्र को 2846 से बढ़ाकर 3843 कर दिया गया है। JEE NEET letest updates
