Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IND VS NZ 1st ODI : भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों की सम्भावित XI

IND VS NZ 1st ODI : भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों की सम्भावित XI
IND VS NZ 1st ODI

श्रीलंका से 3-0 से सीरीज जीतने के बाद भारत की 18 जनवरी यानी आज से न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की ODI सीरीज़ शुरु हो रही है. जानें आज के मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या होगी.

IND VS NZ 1st ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज़ का पहला मैच आज यानी 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी साल अक्टूबर नवम्बर में प्रस्तावित विश्वकप को देखते हुए इस ODI सीरीज़ को तैयारियों के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

भारत श्रीलंका से 3-0 से घरेलू सीरीज जीतकर न्यूजीलैंड के सामने होगी वहीं न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान में जाकर पाकिस्तान को 2-1 से हराकर सीरीज़ पर कब्ज़ा किया है. न्यूजीलैंड की इस टीम में उनके नियमित कप्तान केन विलियमसन नहीं है, तेज़ गेंदबाज टिम साउथी भी इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं है दोनों ही खिलाड़ियों ने इस सीरीज़ के लिए आराम लिया है. विलियमसन की गैरमौजूदगी में टॉम लैथम टीम की कप्तानी करेंगें.

वहीं भारत की बात करें तो केएल राहुल औऱ अक्षर पटेल इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं है, उन्होंने पारिवारिक कारणों से सीरीज से छुट्टी मांगीं थी.वहीं श्रेयस अय्यर पीठ में दर्द की शिकायत के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं. श्रीलंका सीरीज में केएल राहुल को अंतिम 11 में जगह दिए जाने के चलते वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन औऱ श्रीलंका के खिलाफ टी ट्वेंटी में शतक लगाने वाले सूर्य कुमार यादव को अंतिम 11 में जगह नहीं मिल पा रही थी. हालांकि सूर्या को तीसरे मैच में 11 में मौका ज़रूर मिला लेकिन उन्हें बैटिंग 48वें ओवर में मिली थी.

आइए जानते हैं क्या होगी भारत की प्लेइंग 11...

मैच की पूर्व संध्या पर रोहित शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में साफ कर दिया है कि ईशान किशन को मिडिल आर्डर में ही बैटिंग करनी पड़ेगी. इसका मतलब है कि रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ही पारी की शुरुआत करेंगें, इसके बाद तीन नम्बर पर विराट कोहली, चार पर सूर्या, पांच पर ईशान किशन, छः पर हार्दिक पांड्या, सात पर वाशिगटन सुंदर, आठ पर कुलदीप यादव, नौ पर मोहम्मद समी, दस पर मोहम्मद सिराज, ग्यारह नम्बर पर उमरान मलिक बैटिंग करते नजर आएंगे.

वहीं न्यूजीलैंड की बात करें तो ड्वेन कान्वे औऱ फिन एलेन पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे इसके बाद मार्क चैपमैन या हैनरी निकोलस, डिरेल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन अंतिम 11 में नजर आ सकते हैं.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us