Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Gujarat Pull Hadasa : गुजरात में बड़ा हादसा, नदी के ऊपर बना पुल टूटा 400 से ज़्यादा लोग डूबे अब तक क़रीब 150 शव बरामद

Gujarat Pull Hadasa

गुजरात के मोरबी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए. हादसे में अब तक 140 से ज्यादा लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है, कई लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई है, राहत बचाव कार्य जारी है.

gujarat ahmedabad morabi cable bridge Accident : गुजरात के मोरबी में रविवार शाम मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज टूट गया जिसमें अब तक 140 से ज्यादा लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है. हादसे के समय पुल पर कितने लोग मौजूद थे इसका सही आंकड़ा नहीं मिल पाया है, लेकिन ये कहा जा रहा है कि यह सँख्या क़रीब 1000 थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से जानकारी मांगी व हरसंभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार आर्थिक मदद देने की घोषणा की.

बता दें कि मोरबी का यह सस्पेंशन ब्रिज 143 साल पुराना है और इसकी लंबाई करीब 765 फीट है.यह सस्पेंशन ब्रिज गुजरात के मोरबी ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक धरोहर है.इस ब्रिज का उद्घाटन 20 फरवरी 1879 को मुंबई के गवर्नर रिचर्ड टेम्पल ने किया था.

यह उस समय लगभग 3.5 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ था.उस समय इस पुल को बनाने का पूरा सामान इंग्लैंड से ही मंगाया गया था.इसके बाद इस पुल का कई बार रेनोवेशन किया जा चुका है.हाल ही में दिवाली से पहले इसके मरम्मत का काम 2 करोड़ की लागत से किया गया था.

मोरबी का यह ऐतिहासिक पुल गुजरात पर्यटन स्थलों की सूची में दर्ज है. जानकारी के अनुसार सालों तक इस पुल का रखरखाव स्थानीय नगर पालिका द्वारा किया गया, लेकिन हाल के वर्षों में फंड की कमी होने पर इस पुल को बंद कर दिया गया था.पालिका ने सरकारी टेंडर के जरिए ओरेवा कंपनी को अगले 15 साल तक इस रखरखाव करने की जिम्मेदारी दी थी.

इसके बाद ओरेवा ग्रुप के जय सुख पटेल ने निजी कैसेसिटी से पैसा लगाकर जिंदल ग्रुप से इस ब्रिज को बनवाया.इसके बाद उन्होंने इसका नाम ओरेवा झूलतो पुल रखा.जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार ओरेवा ग्रुप ने इस के लिए रेनोवेशन के लिए जिंदल ग्रुप को आठ करोड़ रुपये दिए.

करीब सात महीने बंद रहने के बाद नए साल पर इस ब्रिज को खोला गया था. पुल पर लोगों को टिकट के बाद प्रवेश दिया गया.18 साल से ऊपर के लोगों के टिकट 17 रुपये और इस उम्र से नीचे के किशारों और बच्चों के टिकट शुल्क 12 रुपये रखा गया था.

31 Oct 2022 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और भतीजे की मौत, खुशियां बदलीं मातम में Fatehpur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और भतीजे की मौत, खुशियां बदलीं मातम में
फतेहपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. बेटे की शादी का कार्ड बांटने...
UP Board Results 2026: फतेहपुर के अभिषेक तिवारी ने रचा इतिहास ! किसान के बेटे ने 97% अंक लाकर प्रदेश में हासिल की 5वीं रैंक
आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल
UP IAS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक झटका, 24 घंटे में 64 IAS इधर-उधर, 10 जिलों के DM बदले
Who Is IAS Nidhi Gupta Vats: कौन हैं फतेहपुर की नई डीएम निधि गुप्ता वत्स, पति भी हैं IPS अधिकारी, जानिए उनके बारे में
आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us