Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UPPCL News: फतेहपुर बिजली विभाग के जेई को किया गया सस्पेंड,बकाएदारों से जुड़ी है बात

Fatehpur UPPCL News: फतेहपुर बिजली विभाग के जेई को किया गया सस्पेंड,बकाएदारों से जुड़ी है बात
फतेहपुर बिजली विभाग जेई राकेश कुमार यादव सस्पेंड

यूपी के फतेहपुर (fatehpur) में बिजली विभाग (uppcl) द्वारा चलाए जा रहे नेवर पेड अभियान में लाफरवाही और कार्य में शिथिलता बरतने पर अवर अभियंता (जेई) राकेश कुमार यादव को निलंबित कर दिया है.पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

Fatehpur UPPCL Never Paid Consumer News: यूपी के सभी जनपदों में नेवर पेड अभियान के तरह घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं का चयन किया जा रहा है जिन्होंने बिजली विभाग से कनेक्शन लेने के बाद एक भी बार बिल का भुगदान नहीं किया है. बिजली विभाग (Electricty Department UP) ने इस अभियान तहत कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटते हुए मुकदमा पंजीकृत किया जाए.साथ ही संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्य में शिथिलता बरतने पर तत्काल निलंबित किया जाए. आपको बतादें कि इस अभियान में किसानों जिनके पास ट्यूबवेल कनेक्शन है उनका पॉवर कट नहीं किया जाएगा 

बिजली विभाग ने जेई को किया सस्पेंड (Fatehpur UPPCL JE Suspended)

फतेहपुर में बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक लाख पचहत्तर हज़ार चार इकसठ (175461) उपभोक्ता ऐसे हैं जो नेवर पेड यानी की जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक भी बार बिल का भुगदान नहीं किया है. ये आंकड़े विभाग के अलग-अलग डिवीजन के आधार पर हैं जिसके तहत संबंधित अवर अभियंता को ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने के साथ पावर कट और मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए गए हैं.

साथ ही संबंधित जेई को कार्य शिथिलता बरतने पर तत्काल निलंबित करने का निर्देश हैं. असोथर उपकेंद्र के  जेई राकेश कुमार यादव को विभागीय उत्तरदायित्वों का निर्वहन न करने पर अधीक्षण अभियंता सैयद अब्बास रिजवी ने उनको निलंबित कर कार्यालय से संबद्ध कर दिया है. आपको बतादें कि जेई राकेश कुमार यादव के पास असोथर के साथ-साथ उपकेंद्र जरौली पंप कैनाल का अतिरिक्त कार्यभार था. बताया जा रहा है कि उन उपकेंद्रों में नेवर पेड (Never Paid Consumer) नव हज़ार दो सौ तिरानवे (9293) जिसमें से चार सौ चालीस (440) उपभोक्ताओं ने ही बिजली बिल का भुगतान किया था यह आंकड़ा पूरे जिले में सबसे कम था.

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

जेई नीलेश मिश्रा को दिया गया चार्ज (Fatehpur UPPCL News)

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

असोथर उपकेंद्र के जेई राकेश कुमार यादव को निलंबित करने के बाद जेई नीलेश मिश्रा को असोथर और जरौली का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है. आपको बतादें कि नीलेश के पास वर्तमान में थरियांव और हसवा उपकेंद्र का चार्ज है

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us