Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: नाले में मिले युवती के शव की हुई शिनाख्त.की गई थी हत्या.पुलिस की घोर लापरवाही आई सामने

Fatehpur UP News: नाले में मिले युवती के शव की हुई शिनाख्त.की गई थी हत्या.पुलिस की घोर लापरवाही आई सामने
घटनास्थल की तस्वीर।

पन्द्रह जून को ललौली थाना क्षेत्र के ललौली मुत्तौर मार्ग में एक सूखे नाले में मिले युवती के शव की शिनाख्त गुरुवार को हो गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है. Fatehpur UP News girls dead body identified found in lalauli

Fatehpur UP News: 15 जून को ललौली थाना क्षेत्र के ललौली मुत्तौर मार्ग पर नाले में मिले युवती के शव की शिनाख्त 48 घण्टे बाद गुरुवार को हो गई।युवती ज़िले के जहानाबाद क़स्बे की रहने वाली थी औऱ बीते 2 जून से घर से ग़ायब थी। परिजनों ने तीन जून को जहानाबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।Fatehpur lalauli girl murder letest News

जानकारी के अनुसार मृतका की शिनाख्त मोनिका देवी पुत्री शिवप्रसाद रैदास निवासी जहानाबाद के रूप में हुई है।शव मिलने की ख़बर मीडिया में प्रकाशित होने के बाद परिजनों को जानकारी हुई वह मर्चुरी हाउस पहुँचे और शव की शिनाख्त की।जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई।पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।Fatehpur girl dead body found in lalauli

मृतका युवती मोनिका के पिता ने बताया कि बेटी बीएससी की छात्रा है।दो जून को दोपहर बिना बताए घर से कंही चली गई थी।शाम तक घर नहीं लौटी तो काफ़ी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया अगले दिन जहानाबाद थाने पहुँच गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

15 दिन पुलिस क्या करती रही..

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

इस पूरे मामले में जहानाबाद पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है।लापरवाही किस हद तक की गई इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जहानाबाद में युवती के गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास नहीं किए औऱ पूरे 48 घण्टे बाद शव की शिनाख्त हो सकी वह भी जब परिजनों ने मीडिया में प्रकाशित खबरें देखीं।

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

इसके अलावा पुलिस गुमसुदगी के मामलों में कितनी लापरवाह होती है यह एक बार फ़िर सामने आ गया है। गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस 15 दिनों तक हाँथ पर हाँथ धरे बैठे रही।छात्रा को ढूढ़ने का प्रयास तक नहीं किया गया औऱ फ़िर एक दिन छात्रा की हत्या हो गई और हत्यारे शव नाले में फेंक फरार हो गए।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us