Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP Board Exam 2023 : आज से ख़त्म हुई हाईस्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा

Fatehpur UP Board Exam 2023 : आज से ख़त्म हुई हाईस्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा
GIC से परीक्षा देकर निकलते छात्र छात्राएं

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा आज शुक्रवार से समाप्त हो गई. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार से ख़त्म हो जाएंगीं. फतेहपुर में परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकल रहे हाईस्कूल के छात्रों ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.


हाईलाइट्स

  • सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ खत्म हुई हाईस्कूल ब
  • होली से पहले समाप्त हुई बोर्ड परीक्षाओ से छात्रों
  • आज से ख़त्म हो गईं यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा..

Fatehpur UP Board Exam 2023 : यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 अपने समाप्ति की ओर पहुँच गई हैं. हाईस्कूल की परीक्षा सामाजिक विज्ञान पेपर के साथ शुक्रवार से समाप्त हो गईं. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार से समाप्त होंगीं. शनिवार को इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में रसायन विज्ञान का तो कला वर्ग में सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा. 

शुक्रवार को फतेहपुर के राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकल रहे हाईस्कूल के छात्रों की ख़ुशी देखते ही बन रही थी. परीक्षार्थियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की प्रेशर आज से खत्म हो गया है. अब आगे होली का त्योहार है. होली के पहले पेपर खत्म हो जाने से अब त्योहार का मजा दोगुना हो गया है. यदि होली के बाद पेपर होते तो परीक्षा की टेंशन बनी रहती. 

अल्लीपुर मलवां के रहने वाले छात्र शौर्य मिश्र ने बताया कि आज समाजिक विज्ञान का पेपर था. जैसा पढ़कर आए थे वैसा ही पेपर हुआ है. छात्र ने नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम की सराहना की. शौर्य ने कहा कि नकल होने से जो छात्र पूरे साल मेहनत से पढ़ाई करते हैं उनका नुकसान होता है. नकल पर इसी तरह की सख़्ती हर साल होनी चाहिए.

उल्लेखनीय है कि योगी सरकार के सख़्त निर्देशो के चलते जिला प्रशासन नकल रोकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद था. परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षो में सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकॉर्डर लगाए गए थे. जिसकी मॉनिटरिंग लखनऊ से होती थी

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us