
Fatehpur Teacher Pramotion News : बेसिक टीचरों का होगा प्रमोशन ब्लॉकवार बनाई जा रही लिस्ट
On
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है. हाईकोर्ट के आदेश के चलते साल साल से रुकी पदौन्नति की प्रक्रिया बेसिक शिक्षा महानिदेशक के आदेश के बाद शुरू हो गई है. फतेहपुर में भी इस आदेश के क्रम में बीएसए के निर्देश पर ब्लॉकवार शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार की जा रही है.
हाईलाइट्स
- बेसिक शिक्षा विभाग में सात साल बाद शुरु हुई प्रमोश
- बेसिक शिक्षा महानिदेशक के आदेश पर शुरु हुई है प्रक
- फतेहपुर में बीएसए के निर्देश पर ब्लॉक वार बनाई जा
Fatehpur Teacher Pramotion News : बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए ख़ुशी की खबर है. सात साल से रुकी पड़ी प्रमोशन की प्रक्रिया फिर से शुरु हो गई है.फतेहपुर जनपद की बात करें तो यहाँ कुल 2122 परिषदीय विद्यालय है जिसमें लगभग 9 हज़ार शिक्षक तैनात हैं.
इंचार्ज अध्यापको से चलाया जा रहा काम..
प्रमोशन रुके होने से कम्पोजिट औऱ प्राथमिक स्कूलों में इंचार्ज प्रधानाध्यापकों से काम चलाया जा रहा है. बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा ने बताया कि ब्लॉक वार अध्यापको की वरिष्ठता सूची बनाई जा रही है. इसके बाद जिला स्तर पर वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी. नए सत्र के शुरु होने से पहले प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.
Related Posts
Latest News
27 Oct 2026 21:47:56
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
