Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में फर्जी जाति प्रमाण लगाकर नौकरी करने वाले ग्राम विकास अधिकारी को किया गया बर्खास्त

Fatehpur News: फतेहपुर में फर्जी जाति प्रमाण लगाकर नौकरी करने वाले ग्राम विकास अधिकारी को किया गया बर्खास्त
फतेहपुर में फर्जी जाति प्रमाण लगाकर नौकरी करने वाले वीडीओ मनीष कुमार बर्खास्त : फोटो साभार सोसल मीडिया

Fatehpur VDO Terminate: फतेहपुर में फर्जी जाति प्रमाण पत्र का दस्तावेज लगाकर नौकरी करने वाले ग्राम विकास अधिकारी मनीष कुमार को उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर वीडीओ कर रहा था नौकरी
  • जिलाधिकारी मिर्जापुर के शिकायत पत्र के बाद खुला राज, किया गया टर्मिनेट
  • मिर्जापुर का रहने वाला है फर्जी वीडीओ मनीष कुमार, उसी के गांव वीर प्रकाश ने की थी शिकायत

Fatehpur Airaya Block VDO Manish Kumar Terminate: यूपी के फतेहपुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने करने वाले नए-नए मामले सामने आ रहे हैं कभी शिक्षकों से जुड़ा तो कभी भू राजस्व से जुड़ा. ऐसा ही एक प्रकरण जिले के ऐरायां ब्लॉक का है जहां फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी कर रहे ग्राम विकास अधिकारी (VDO) मनीष कुमार (Manish Kumar) को शासकीय सेवाओं से हटाते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है. डीडीओ प्रमोद सिंह चंद्रौल के पत्र के अनुसार शिकायतकर्ता वीर प्रकाश ने डीएम मिर्जापुर (Mirzapur News) से इसकी शिकायत की थी.

यूपी के मिर्जापुर का रहने वाला है फर्जी वीडीओ मनीष कुमार (Manish Kumar VDO Mirzapur)

यूपी के मिर्जापुर जनपद के मड़िहान तहसील के गांव बसही के रहने वाले वीडीओ मनीष कुमार पुत्र शीतला प्रसाद ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर अपना अनुसूचित जनजाति (गोंड) का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर सन 2018 में फतेहपुर (Fatehpur) के ऐरायां ब्लॉक में जॉइनिग ली थी. मनीष के ही गांव के रहने वाले वीर प्रकाश ने इसकी शिकायत मिर्जापुर जिलाधिकारी से थी.

जिस पर डीएम मिर्जापुर ने फतेहपुर जिलाधिकारी को इस प्रकरण में शिकायत पत्र भेजा था. बताया जा रहा है कि तत्कालीन डीएम मिर्जापुर द्वारा गठित अनुसूचित जनजाति सत्यापन समिति ने साल 2009 में ही अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र संख्या 69309501013 को निरस्त कर दिया था उसके बावजूद मनीष ने फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी प्राप्त की.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

जिला विकास अधिकारी ने मनीष कुमार को किया टर्मिनेट 

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

मिर्जापुर डीएम की शिकायत के आधार पर डीडीओ प्रमोद सिंह चंद्रौस ने इसकी जांच कराई और मनीष कुमार से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जिसके बाद शनिवार को उन्होंने पत्र जारी करते हुए कहा कि मनीष कुमार ग्राम विकास अधिकारी विकास खंड ऐरायां फतेहपुर का उपरोक्त समिति द्वारा अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र (गोंड) निरस्त कर दिए जाने के फलस्वरूप अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत की गई नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उन्हें शासकीय सेवाओं से बर्खास्त किया जाता है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us