Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की मार्ग दुर्घटना में मौत

Fatehpur News : बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की मार्ग दुर्घटना में मौत
मृतक छात्र ( फाइल फोटो ), पोस्टमार्टम हॉउस में मौजूद परिजन

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई. छात्र की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Fatehpur News : फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पाठकपुर मजरे मवई निवासी घनश्याम पाल का 16 वर्षीय पुत्र दिपांशु पाल मवई में मां राधिका पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था.

मंगलवार सुबह बोर्ड परीक्षा देने के लिए बाइक से सरस्वती विद्या मंदिर फतेहपुर जा रहा था. बीच रास्ते में बजरंगापुर के निकट बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके चलते दीपांशु बुरी तरह घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस घायल छात्र को लेकर हुसैनगंज के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचीं जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया. जहां बीच रास्ते में छात्र ने दम तोड़ दिया. 

मृतक छात्र के चचेरे भाई महेश पाल ने बताया कि दिपांशु घर से अकेले बाइक से बोर्ड परीक्षा देने के लिए निकला था, हेलमेट लिए हुआ था, लेकिन घटना के वक्त हेलमेट लगाए था या नहीं यह पता नहीं चल पाया है, हालांकि हेलमेट पूरी तरह से टूटा हुआ घटनास्थल पर मिला है. महेश ने बताया कि मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था. छोटा भाई हिमांशु है. मां कलावती हादसे के बाद से बदहवास हैं.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us